21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जोशना चिनप्पा और वीर चोटरानी ने वेस्टर्न इंडिया स्क्वैश टूर्नामेंट में खिताब जीते?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जोशना चिनप्पा और वीर चोटरानी ने वेस्टर्न इंडिया स्क्वैश टूर्नामेंट में खिताब जीते?

सारांश

80वें सीसीआई वेस्टर्न इंडिया स्क्वैश टूर्नामेंट में जोशना चिनप्पा और वीर चोटरानी ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने श्रेणी में खिताब जीते। जानिए इस प्रतियोगिता की खास बातें और खिलाड़ियों की सफलता की कहानी।

मुख्य बातें

जोशना चिनप्पा और वीर चोटरानी ने वेस्टर्न इंडिया स्क्वैश टूर्नामेंट में चैंपियन बने।
वीर चोटरानी ने फाइनल में 11-9, 11-9, 11-2 से जीत दर्ज की।
जोशना ने फाइनल में वापसी करते हुए जीत हासिल की।
यह टूर्नामेंट क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित हुआ।
दोनों खिलाड़ियों ने अपने अनुभव का प्रदर्शन किया।

मुंबई, 21 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। 80वें सीसीआई वेस्टर्न इंडिया स्क्वैश टूर्नामेंट के फाइनल में शीर्ष वरीय जोशना चिनप्पा और वीर चोटरानी ने क्रमशः महिला और पुरुष श्रेणी में खिताब जीते। ये मुकाबले रविवार को ऐतिहासिक क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) कोर्ट में आयोजित किए गए।

पुरुषों का फाइनल एकतरफा रहा। वीर चोटरानी ने अपनी बेहतरीन फॉर्म में रहते हुए दूसरी सीड सूरज चंद को 11-9, 11-9, 11-2 से मात दी। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में चोटरानी की दूसरी खिताबी जीत थी, जब उन्होंने 2022-23 सीजन में यह खिताब जीता था।

खिताब जीतने के बाद वीर चोटरानी ने कहा, "मैं 7 साल की उम्र से यहां प्रैक्टिस कर रहा हूं। यह जगह इसके इतिहास की वजह से खास है। उन महान नामों में शामिल होना बहुत अच्छा लगता है जिन्होंने यह टूर्नामेंट जीता है।"

वीर चोटरानी ने गुरुवार को टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी। उन्हें पहले मुकाबले में अयान खान को 11-1, 11-1, 11-1 से हराते हुए शानदार प्रदर्शन किया। अगले दौर में भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा।

39 वर्षीय जोशना चिनप्पा ने महिलाओं के फाइनल में दूसरी सीड सान्या वत्स के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। पहले गेम हारने के बाद, उन्होंने अपनी तीव्रता और नियंत्रण को बढ़ाते हुए सान्या वत्स को 7-11, 11-8, 11-8, 11-5 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। यह जीत जोशना चिनप्पा के अनुभव को दर्शाती है। उन्होंने यह खिताब पांचवीं बार अपने नाम किया है, पिछली बार उन्होंने 2007-08 में यह खिताब जीता था।

खिताब जीतने के बाद जोशना चिनप्पा ने कहा, "मैं 12 साल की उम्र से क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में खेल रही हूं और यहां नियमित रूप से ट्रेनिंग करती हूं। इसलिए, सीसीआई में जीतना बहुत खास है। मुझे यह खिताब जीतकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जोशना चिनप्पा ने कितनी बार यह टूर्नामेंट जीता है?
जोशना चिनप्पा ने यह टूर्नामेंट पांचवीं बार जीता है।
वीर चोटरानी ने किस खिलाड़ी को हराकर फाइनल जीता?
वीर चोटरानी ने दूसरी सीड सूरज चंद को हराकर फाइनल जीता।
यह टूर्नामेंट कब आयोजित किया गया?
यह टूर्नामेंट 21 दिसंबर को आयोजित किया गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 4 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले