वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में मिला 10 प्रतिशत जुर्माना

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में मिला 10 प्रतिशत जुर्माना

सारांश

वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में धीमी ओवर-रेट के चलते 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। कप्तान हेले मैथ्यूज ने इसे स्वीकार कर लिया है, जिससे कोई औपचारिक सुनवाई नहीं होगी।

मुख्य बातें

वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम पर धीमी ओवर-रेट के कारण जुर्माना लगाया गया।
कप्तान हेले मैथ्यूज ने जुर्माने को स्वीकार किया।
पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 103 रनों से जीत हासिल की।
दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 269 रन बनाए।
तीसरा वनडे 2 अप्रैल को खेला जाएगा।

सेंट किट्स, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम को शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में धीमी ओवर-रेट के कारण मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

वेस्टइंडीज की कप्तान हेले मैथ्यूज ने इस गलती और जुर्माने को स्वीकार किया है, जिससे आईसीसी द्वारा किसी औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं है।

आईसीसी के एक बयान में कहा गया है कि यह जुर्माना एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के सदस्य रियोन किंग द्वारा लगाया गया। उन्होंने समय की छूट को ध्यान में रखते हुए पाया कि मेज़बान टीम अपने लक्ष्य से दो ओवर पीछे थी। मैदान पर मौजूद अंपायर लॉरेन एगेनबैग और कैंडिस ला बोर्डे ने यह आरोप लगाया।

पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 103 रनों से हराया था। यह जीत मेहमान टीम के उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण संभव हुई। रविवार को वेस्टइंडीज को 90 रनों से हराकर, ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

दूसरे मैच में, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेथ मूनी के 65 रनों की मदद से 7 विकेट पर 269 रन बनाए।

वेस्टइंडीज के लिए कप्तान हेले मैथ्यूज ने 3, जबकि अश्मिनी मुनिसार और एफे फ्लेचर ने 2-2 विकेट लिए।

270 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 46 ओवर में 179 रन पर सिमट गई और 90 रन के बड़े अंतर से हार गई। वेस्टइंडीज के लिए सर्वाधिक 45 रन कप्तान मैथ्यूज ने बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर और जॉर्जिया वॉरहम ने 3-3, ताहिलिया मैक्ग्राथ ने 2, और अलाना किंग ने 1 विकेट लिया।

तीसरा वनडे 2 अप्रैल को खेला जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम पर जुर्माना क्यों लगाया गया?
टीम पर जुर्माना धीमी ओवर-रेट के कारण लगाया गया है, जो पहले वनडे मैच में हुआ।
क्या कप्तान हेले मैथ्यूज ने जुर्माने को स्वीकार किया?
जी हां, कप्तान हेले मैथ्यूज ने जुर्माने को स्वीकार कर लिया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज का पिछले मैच का नतीजा क्या था?
वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने कितने रन बनाए?
दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 269 रन बनाए थे।
तीसरा वनडे कब खेला जाएगा?
तीसरा वनडे 2 अप्रैल को खेला जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले