क्या बेन करन के शतक से जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान पर 232 रन की बढ़त बनाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बेन करन के शतक से जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान पर 232 रन की बढ़त बनाई?

सारांश

हरारे में चल रहे टेस्ट मैच में बेन करन ने शानदार शतक लगाया, जिससे जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान पर 232 रन की बढ़त बनाई। क्या अफगानिस्तान इस चुनौती का सामना कर सकेगा?

मुख्य बातें

बेन करन का शतक जिम्बाब्वे के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ।
जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 359 रन बनाए।
अफगानिस्तान को जिम्बाब्वे की बढ़त खत्म करने के लिए 198 रन बनाने हैं।
बेन करन अपने परिवार के एकमात्र टेस्ट और वनडे शतकधारी हैं।
मैच में तीन दिन का खेल बाकी है।

हरारे, 21 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में एकमात्र टेस्ट मैच का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक, अफगानिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए थे। इब्राहिम जादरान 25 और गुरबाज 7 रन बनाकर नाबाद हैं। अब्दुल मलिक 2 रन बनाकर आउट हुए।

इससे पहले, जिम्बाब्वे की पहली पारी 359 रन पर समाप्त हुई। जिम्बाब्वे के लिए सलामी बल्लेबाज बेन करन ने शानदार शतकीय पारी खेली। करन ने 256 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 121 रन की पारी खेली। इस पारी के कारण जिम्बाब्वे 359 रन बना सकी और पहली पारी के आधार पर अफगानिस्तान पर 232 रन की बढ़त ले सकी।

जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने 88 गेंद पर 65 रन बनाए। इसके अलावा, निक वालेच ने 49, ब्रैंडन टेलर ने 32, और ब्रैड इवांस ने नाबाद 35 रन की पारी खेली।

अफगानिस्तान के लिए जियाउर रहमान ने 7, इस्मत आलम ने 2, और शराफुद्दीन अशरफ ने 1 विकेट लिए।

इससे पहले, अफगानिस्तान की पहली पारी 127 रन पर समाप्त हुई थी। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 37 और अब्दुल मलिक ने 30 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने 5, ब्लेसिंग मुजरबानी ने 3, और तिनाका चिवांगा ने 1 विकेट लिए।

बेन करन के पिता और भाई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। लेकिन, बेन करन अपने परिवार के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में टेस्ट और वनडे दोनों में शतक हैं। बेन करन के पिता केविन करन जिम्बाब्वे के लिए खेले हैं, जबकि उनके भाई सैम और टॉम करन इंग्लैंड के लिए खेलते हैं।

जिम्बाब्वे इस मैच में मजबूत स्थिति में है। मैच में तीन दिन बाकी हैं। अगर अफगानिस्तान दूसरी पारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है, तभी वह अपनी हार टाल सकते हैं। अफगानिस्तान को जिम्बाब्वे की बढ़त खत्म करने के लिए अभी भी 198 रन बनाने हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन क्रिकेट अप्रत्याशित है। अफगानिस्तान को अपनी दूसरी पारी में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, अगर वे हार को टालना चाहते हैं।
RashtraPress
18 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बेन करन का शतक कब बना?
बेन करन ने यह शतक जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच के दौरान बनाया।
जिम्बाब्वे ने पहली पारी में कितने रन बनाए?
जिम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी में 359 रन बनाए।
अफगानिस्तान को कितने रन बनाने हैं?
अफगानिस्तान को जिम्बाब्वे की बढ़त खत्म करने के लिए 198 रन बनाने हैं।
बेन करन के परिवार में कौन-कौन क्रिकेटर हैं?
बेन करन के पिता केविन करन और भाई सैम एवं टॉम करन भी क्रिकेट खेलते हैं।
मैच में अभी कितने दिन बाकी हैं?
इस मैच में तीन दिन बाकी हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले