25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 5 जनवरी का पंचांग भद्रा का साया दिखाता है और आडल योग नहीं लगेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 5 जनवरी का पंचांग भद्रा का साया दिखाता है और आडल योग नहीं लगेगा?

सारांश

5 जनवरी, सोमवार को भद्रा का साया रहेगा, जिससे शुभ कार्यों में रुकावट आ सकती है। चलिए जानते हैं इस दिन के शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में।

मुख्य बातें

5 जनवरी को भद्रा का साया रहेगा।
अभिजित और गोधूलि मुहूर्त का सही उपयोग करें।
दिशाशूल से बचें, खासकर पूर्व दिशा में यात्रा करने से।

नई दिल्ली, 4 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 5 जनवरी को सोमवार है। इस दिन भद्रा का साया रहेगा।

भद्रा रात 8 बजकर 53 मिनट से लेकर अगली सुबह 7 बजकर 15 मिनट तक प्रभावी रहेगी। भद्रा काल में किसी भी शुभ कार्य को करने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि भद्रा में किया गया शुभ कार्य भी अशुभ परिणाम दे सकता है। द्वितीया तिथि सुबह 9 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि का आगमन होगा। आइए, आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त के बारे में जानते हैं।

शुभ मुहूर्त की बात करें तो अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 36 मिनट से 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। अमृत काल मुहूर्त शाम 7 बजकर 29 मिनट से 8 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 10 मिनट से 2 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। वहीं ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

अशुभ मुहूर्त की बात करें तो राहुकाल सुबह 8 बजकर 33 मिनट से 9 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। गुलिक काल दोपहर 1 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगा, जबकि यमगण्ड काल सुबह 11 बजकर 9 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 47 मिनट से 1 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। 5 जनवरी को आडल योग नहीं लगेगा।

सोमवार को सूर्योदय सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर होगा, और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 38 मिनट पर होगा। चन्द्रोदय शाम 7 बजकर 49 मिनट पर होगा और अगले दिन, यानी 6 जनवरी की सुबह 8 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। रविवार के दिन दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा की यात्रा से बचें। दिशाशूल दिशा वर्जित मानी जाती है। अगर यात्रा करना आवश्यक हो तो दही, जीरा और दर्पण देखकर ही निकलें, इससे नकारात्मक प्रभाव कम हो जाते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह समझना होगा कि ज्योतिष के अनुसार, शुभ और अशुभ समय का ज्ञान हमें सही निर्णय लेने में मदद करता है। 5 जनवरी का पंचांग हमें महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है, जिससे हम अपने कार्यों को सही समय पर कर सकें।
RashtraPress
25 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

5 जनवरी को कौन से मुहूर्त हैं?
5 जनवरी को अभिजित, गोधूलि, अमृत, विजय और ब्रह्म मुहूर्त हैं।
क्या दिशा शूल यात्रा करने से पहले देखना चाहिए?
हां, दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा, इसलिए यात्रा से पहले दही, जीरा और दर्पण देखना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले