8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना: चतरा में सात लोगों की जान गई, कोलकाता एटीसी से संपर्क टूट गया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना: चतरा में सात लोगों की जान गई, कोलकाता एटीसी से संपर्क टूट गया

सारांश

झारखंड में एक एयर एंबुलेंस दुर्घटना ने सात लोगों की जान ले ली। यह विमान रांची से दिल्ली जा रहा था। इस हादसे की जांच जारी है, जिसमें संजय कुमार जैसे गंभीर रूप से झुलसे मरीज को ले जाया जा रहा था।

मुख्य बातें

चतरा में एयर एंबुलेंस दुर्घटना सात लोगों की जान गई संपर्क टूटने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ जांच चल रही है रेड बर्ड एयरवेज का विमान था

रांची/चतरा, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भर रही रेड बर्ड एविएशन की एक एयर एंबुलेंस सोमवार की शाम चतरा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, विमान में सवार सभी सात व्यक्तियों की जान चली गई है। यह एयर एंबुलेंस रांची के 41 वर्षीय संजय कुमार को बेहतर उपचार हेतु दिल्ली ले जा रही थी, जो आग की घटना में गंभीर रूप से झुलस गए थे और देवकमल हॉस्पिटल में भर्ती थे।

विमान में मरीज संजय कुमार के अतिरिक्त पायलट विवेक विकास भगत, सह-पायलट सबराजदीप सिंह, मरीज के परिजन अर्चना देवी और ध्रुव कुमार, डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता, और नर्स सचिन कुमार मिश्रा भी सवार थे।

डीजीसीए के अनुसार, एयर एंबुलेंस ने रांची से दिल्ली के लिए शाम 7:11 बजे उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान, शाम 7:34 बजे, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क अचानक से टूट गया। इस घटना के बाद विमानन अधिकारियों ने तुरंत हाई अलर्ट जारी किया।

सूत्रों के अनुसार, विमान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमाटांड़ गांव के निकट स्थित जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। स्थानीय निवासियों ने जंगल से तेज आवाज सुनने और धुएं का गुबार उठते हुए देखने की सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

संपर्क टूटने के तुरंत बाद संबंधित एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। रडार डेटा और विमान की अंतिम स्थिति के आधार पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल और आपदा प्रबंधन की टीमें संयुक्त रूप से इस अभियान में जुटी हुई हैं। सूत्रों के अनुसार, ईडी सीएपी (इमरजेंसी डेटा सेंट्रलाइज्ड एक्शन प्लान) पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहा है।

दुर्घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। विस्तृत जांच के बाद ही हादसे के कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने आएगी। चतरा के एसपी ने घटना की पुष्टि की है।

डीजीसीए ने एक बयान जारी कर कहा कि रेड बर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट सी90 विमान रांची-दिल्ली मार्ग पर एयर एम्बुलेंस के रूप में उड़ान भर रहा था। यह विमान झारखंड के चतरा जिले की कसरिया पंचायत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान में दो चालक दल के सदस्यों सहित कुल सात लोग सवार थे।

विमान ने भारतीय समयानुसार 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी। कोलकाता से संपर्क स्थापित करने के बाद विमान ने खराब मौसम के कारण मार्ग परिवर्तन का अनुरोध किया। भारतीय समयानुसार 7:34 बजे विमान का कोलकाता से लगभग 100 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में संचार और रडार संपर्क टूट गया।

जिला प्रशासन की खोज एवं बचाव टीम घटनास्थल पर मौजूद है और जांच के लिए एएआईबी टीम को भेजा जा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हादसे में कितने लोग मारे गए?
हादसे में कुल सात लोग मारे गए।
विमान का संपर्क कब टूटा?
विमान का संपर्क शाम 7:34 बजे एटीसी से टूट गया।
विमान किस प्रकार का था?
विमान एक बीचक्राफ्ट सी90 था।
दुर्घटना की जांच कौन करेगा?
दुर्घटना की जांच के लिए एएआईबी की टीम भेजी जा रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 दिन पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले