19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस की दुर्घटना: इरफान अंसारी ने सरकार की स्थिति पर ध्यान दिलाया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस की दुर्घटना: इरफान अंसारी ने सरकार की स्थिति पर ध्यान दिलाया

सारांश

चतरा जिले में एक एयर एंबुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना ने सभी को चौंका दिया है। विधायक इरफान अंसारी ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि सरकार स्थिति पर नजर रख रही है। जानें इस घटना की पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

चतरा में एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हुई।
विमान में कुल सात लोग सवार थे।
सरकार स्थिति पर नजर रख रही है।
खोज और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।
घटना के बारे में और जानकारी का इंतज़ार है।

रांची, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहा रेड बर्ड एविएशन का एक विमान सोमवार शाम चतरा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह एक एयर एंबुलेंस थी, जिसने रांची से दिल्ली की दिशा में उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान शाम 7:34 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से इसका संपर्क अचानक समाप्त हो गया।

विमान के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास स्थित जंगल में दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इस विमान में कुल सात लोग सवार थे। हालांकि, हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। जैसे ही संपर्क टूट गया, संबंधित एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर खोज और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान, जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने बताया कि राज्य सरकार गंभीरता से स्थिति पर नजर रख रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इरफान अंसारी ने लिखा, "रांची से दिल्ली जा रही चार्टर एंबुलेंस लापता है, जिसमें 5 लोग सवार थे। झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एक निजी चार्टर एंबुलेंस अचानक लापता हो गई है। जानकारी के अनुसार, विमान ने शाम करीब 7 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और रात 8:30 बजे के आसपास दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम था। बताया गया है कि एंबुलेंस विमान में एक मरीज और चिकित्सा टीम के सदस्यों समेत कुल 5 लोग थे। उड़ान के कुछ समय बाद मौसम खराब हो गया, जिसके कारण एटीसी से संपर्क टूट गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान की आखिरी लोकेशन लातेहार और पलामू के बीच के जंगल क्षेत्र में बताई गई है।

उन्होंने कहा कि इस घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गए हैं। संभावित क्षेत्र में खोज और राहत कार्य तेज किया गया है। अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इरफान अंसारी ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, "मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी लोग सुरक्षित हों और जल्द से जल्द राहत व बचाव का कार्य सफल हो। राज्य सरकार स्थिति पर गंभीरता से ध्यान दे रही है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

हालाँकि अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कौन सा विमान चतरा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ?
रेड बर्ड एविएशन का एक एयर एंबुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
इस विमान में कितने लोग सवार थे?
इस विमान में कुल सात लोग सवार थे।
विधायक इरफान अंसारी ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर ध्यान रख रही है।
खोज और बचाव कार्य कब शुरू हुआ?
संपर्क टूटने के तुरंत बाद सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
इस घटना की अंतिम लोकेशन क्या थी?
विमान की आखिरी लोकेशन लातेहार और पलामू के बीच जंगल क्षेत्र में बताई गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 1 साल पहले