28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आम आदमी पार्टी ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का विरोध किया? पाकिस्तानी क्रिकेटर का पुतला जलाया!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आम आदमी पार्टी ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का विरोध किया? पाकिस्तानी क्रिकेटर का पुतला जलाया!

सारांश

आम आदमी पार्टी ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी क्रिकेटर का पुतला जलाया। सौरभ भारद्वाज ने इसे शहीदों का अपमान बताते हुए सरकार पर निशाना साधा। क्या यह विरोध सही है?

मुख्य बातें

आम आदमी पार्टी ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेल का विरोध किया।
सौरभ भारद्वाज ने इसे शहीदों का अपमान बताया।
पार्टी ने बार और क्लबों के प्रसारण का भी विरोध करने का ऐलान किया।

नई दिल्ली, 13 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) ने सख्त विरोध प्रकट किया है। शनिवार को पार्टी के मुख्यालय में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान, पार्टी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी क्रिकेटर का पुतला जलाने के साथ ही जोरदार नारेबाजी की।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने किया। उनके साथ बुराड़ी से विधायक संजीव झा, कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार, किराड़ी के पूर्व विधायक ऋतुराज झा, जंगपुरा के पूर्व विधायक प्रवीण देशमुख और यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष पंकज गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलकर देश के शहीदों का अपमान कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में पाकिस्तानी आतंकियों ने कश्मीर में भारतीय नागरिकों का खून बहाया और कई महिलाओं को विधवा बना दिया। ऐसे में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना पूरी तरह से गलत है।

उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट का भी उल्लेख किया, जिसे उन्होंने “भारत की महिलाओं का अपमान” कहा, और यह पाकिस्तान की “घिनौनी मानसिकता” को दर्शाता है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “खून और खेल एक साथ नहीं चल सकते। पाकिस्तान ने जब हमारे भाई-बहनों का खून बहाया है, तो उनके साथ क्रिकेट खेलना शहीदों की शहादत का सौदा करने जैसा है।”

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी बताया कि आम आदमी पार्टी उन बार और क्लबों का भी विरोध करेगी जो भारत-पाकिस्तान मैच का प्रसारण करेंगे। साथ ही उन्होंने देशवासियों और क्रिकेट प्रेमियों से अपील की कि वे इस मैच का बहिष्कार करें और पाकिस्तान के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं।

संपादकीय दृष्टिकोण

तो यह एक गंभीर मसला बन जाता है। हमें इस पर संवेदनशीलता से विचार करना चाहिए।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आम आदमी पार्टी ने क्यों प्रदर्शन किया?
आम आदमी पार्टी ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलकर देश के शहीदों का अपमान करने का आरोप लगाया।
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किसने किया?
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सौरभ भारद्वाज ने किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले