11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पाकिस्तानी क्रिकेटर के एक्शन पर भाजपा विधायक नंद किशोर भड़के?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पाकिस्तानी क्रिकेटर के एक्शन पर भाजपा विधायक नंद किशोर भड़के?

सारांश

पाकिस्तानी क्रिकेटर साहिबजादा फरहान के जश्न मनाने के तरीके पर भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर की कड़ी प्रतिक्रिया। क्या यह पाकिस्तान का असली चेहरा है? जानिए इस मुद्दे पर उनकी राय और एशिया कप में भारत की जीत के बारे में।

मुख्य बातें

भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को हराया।
भाजपा विधायक ने पाकिस्तान के कृत्यों की आलोचना की।
नवरात्रि में मीट की दुकानें बंद करने की मांग।
जीएसटी में सुधार की सराहना की।
विपक्ष के खिलाफ सख्त बयानों का सिलसिला जारी।

नई दिल्ली, 22 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। एशिया कप में भारत का विजयी अभियान जारी है। रविवार को खेले गए सुपर-4 ग्रुप के मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से शिकस्त दी। मैच के दौरान हाफ सेंचुरी पूरी करने पर पाकिस्तानी क्रिकेटर साहिबजादा फरहान ने अपने बल्ले को बंदूक बनाकर जश्न मनाया, जिसकी कड़ी आलोचना लोनी (गाजियाबाद) के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने की है। उन्होंने इसे पाकिस्तान का असली चेहरा बताया।

भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए कहा कि बहुत जल्दी पाकिस्तान का अस्तित्व दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा। वह जिस तरह की हरकत कर रहा है, उससे पाकिस्तान के किसी भी व्यक्ति को दुनिया में शकभरी नजरों से देखा जाता है।

उन्होंने कहा कि जहां भी तलाशी होती हैं, वहां से हथियार मिलते हैं। अब क्रिकेटर भी बल्ले को बंदूक बनाने वाला एक्शन कर रहे हैं, इससे इनकी मानसिकता का पता चलता है। यह वही मानसिकता है जिसने लगातार कश्मीर में इस तरह की घटनाएं की हैं, लेकिन अब पहले वाला नहीं है। अगर पाकिस्तान ने फिर से ऐसी अगली हरकत की तो इनकी पीढ़ियां याद करेंगी।

नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि नवरात्रि में मीट की दुकान बंद होनी चाहिए। पुलिस को दुकान बंद करानी चाहिए। अगर कहीं भी दुकान खुली है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन के नवरात्रि में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए नॉनवेज बैन पर गुर्जर ने कहा कि पहले उन्होंने कावड़ियों पर सवाल उठाया था। हिंदुओं के त्योहार पर वह हमेशा बोलते हैं। अगर यहां राजतंत्र होता तो इसके लिए उन्हें कठोर दंड मिलता।

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जीएसटी को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट में पूछे गए सवालों पर विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि सरकार के जिस नियम से जनता का फायदा है, उसका विरोध नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जीएसटी में सुधार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का बोझ कम कर दिया है। भाजपा सरकार हमेशा से जनता के साथ खड़ी है। अगर विपक्ष इसी तरह विरोध करती रहेगी तो आने वाले समय में पूरी तरह से विपक्ष का सफाया हो जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें समझना चाहिए कि खेल और राजनीति का आपस में गहरा संबंध है। भारतीय खिलाड़ियों की जीत का जश्न मनाना और पाकिस्तान के क्रिकेटरों के कृत्यों की आलोचना करना आवश्यक है, लेकिन हमें इसे एक खेल भावना के तहत करना चाहिए।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नंद किशोर गुर्जर ने पाकिस्तान के क्रिकेटर के बारे में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का अस्तित्व जल्द मिट जाएगा और यह उनके कृत्यों का परिणाम है।
क्या नवरात्रि में मीट की दुकानें बंद होनी चाहिए?
गुर्जर के अनुसार, नवरात्रि में मीट की दुकानें बंद होनी चाहिए और पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।
जीएसटी पर नंद किशोर गुर्जर का क्या कहना है?
उन्होंने कहा कि जीएसटी में सुधार से जनता का बोझ कम हुआ है और इसका विरोध नहीं होना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले