27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नागपुर में अभिषेक का तूफान न्यूजीलैंड को 239 रन का टारगेट दे पाएगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नागपुर में अभिषेक का तूफान न्यूजीलैंड को 239 रन का टारगेट दे पाएगा?

सारांश

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह की शानदार पारी की मदद से 239 रन का विशाल लक्ष्य रखा। क्या यह लक्ष्य न्यूजीलैंड के लिए असंभव होगा?

मुख्य बातें

भारत ने 239 रन का लक्ष्य रखा।
अभिषेक शर्मा का शानदार प्रदर्शन।
रिंकू सिंह की विस्फोटक पारी।

नागपुर, 21 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 श्रृंखला के पहले मुकाबले में जीत के लिए 239 रन का एक विशाल लक्ष्य निर्धारित किया है। वनडे श्रृंखला 1-2 से हारने के बाद, टीम इंडिया की नजरें पांच मैचों की टी20 श्रृंखला पर हैं। भारत को इस ऊंचे स्कोर तक पहुँचाने में अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया।

भारत ने 1.5 ओवर में संजू सैमसन के रूप में पहला विकेट खोया। सैमसन ने 7 गेंदों में 2 चौकों के साथ 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उस समय तक भारत के खाते में केवल 18 रन थे।

लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले ईशान इस मौके को भुना नहीं सके। उन्होंने 5 गेंदों में केवल 8 रन बनाए। टीम इंडिया 27 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 99 रन की साझेदारी की।

सूर्या ने 22 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 32 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ 84 रन की पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में 5 हजार रन भी पूरे कर लिए।

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पंड्या ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 16 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 25 रन बनाए। इसके बाद रिंकू सिंह ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए टीम को 238/7 के स्कोर तक पहुंचाया। रिंकू ने 20 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 44 रन बनाकर नाबाद रहे।

न्यूजीलैंड की तरफ से जैकब डफी और काइल जेमीसन ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि क्रिस्चियन क्लार्क, ईश सोढ़ी और मिचेल सैंटनर ने 1-1 विकेट निकाला।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित है कि भारत की जीत में अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह का योगदान उल्लेखनीय रहा। यह प्रदर्शन आगामी मैचों के लिए सकारात्मक संकेत है, और टीम इंडिया की रणनीति को भी मजबूत बनाता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अभिषेक शर्मा ने कितने रन बनाए?
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में 84 रन बनाए।
टीम इंडिया ने कब तक न्यूजीलैंड को 239 रन का लक्ष्य दिया?
टीम इंडिया ने 21 जनवरी को न्यूजीलैंड को 239 रन का लक्ष्य दिया।
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कितने विकेट लिए?
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले