भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक पारी में लगाए 17 छक्के, टी20 वर्ल्ड कप में नया रिकॉर्ड
सारांश
Key Takeaways
- भारत ने 17 छक्के लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया।
- संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत दी।
- हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा की साझेदारी ने स्कोर को बढ़ाया।
- जिम्बाब्वे के खिलाफ यह एक ऐतिहासिक जीत थी।
- टी20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
चेन्नई, 26 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक ही पारी में 17 छक्के लगाकर एक नया इतिहास रच दिया है। यह टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में भारत द्वारा लगाए गए छक्कों की सबसे बड़ी संख्या है।
इस पारी में अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने 4-4 छक्के लगाते हुए योगदान दिया, जबकि सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन ने 2-2 छक्के जड़ने में सफलता हासिल की। वहीं, ईशान किशन ने 1 छक्का लगाया।
इससे पहले, भारत ने 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में 15 छक्के लगाए थे। अगर हम ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें, तो वेस्टइंडीज और नीदरलैंड की टीमें इस श्रेणी में शीर्ष पर हैं।
वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 छक्के लगाए थे, जबकि नीदरलैंड ने 2014 में आयरलैंड के खिलाफ 19 छक्के लगाए थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2010 में भारत के खिलाफ 16 छक्के जड़े थे, और उसी वर्ष पाकिस्तान के खिलाफ 14 छक्के लगाए थे।
गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए 3.4 ओवरों में 48 रन की साझेदारी की।
संजू 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे, इसके बाद अभिषेक ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 72 रन की साझेदारी कर टीम को 120 रन के स्कोर तक पहुंचाया। ईशान 24 गेंदों में 5 बाउंड्री30 गेंदों में 4 छक्के और 4 चौके लगाकर 55 रन बनाये।
टीम इंडिया ने 14.5 ओवर में 172 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे। यहां से तिलक वर्मा ने हार्दिक पंड्या के साथ 31 गेंदों में 84 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को 256/4 के स्कोर पर पहुंचा दिया।
हार्दिक 23 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 50 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 4 छक्के और 3 चौके के साथ 44 रन की नाबाद पारी खेली। जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, टिनोटेंडा मापोसा और कप्तान सिकंदर रजा ने 1-1 विकेट हासिल किया।