26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आगरा धर्मांतरण केस में 6 आरोपियों को जेल भेजा गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आगरा धर्मांतरण केस में 6 आरोपियों को जेल भेजा गया?

सारांश

आगरा में अवैध धर्मांतरण के मामले में 10 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 6 को जेल भेजा और 4 की पुलिस रिमांड मंजूर की। जानिए इस मामले की पूरी कहानी और उसके पीछे की सच्चाई।

मुख्य बातें

आगरा में अवैध धर्मांतरण का मामला गंभीर है।
कोर्ट ने 10 आरोपियों को पेश किया।
6 आरोपियों को जेल और 4 को रिमांड पर भेजा गया।
मामले में विदेशी फंडिंग शामिल है।
इस गिरोह की कार्यशैली आतंकवादी संगठनों से मिलती-जुलती है।

आगरा, 29 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के आगरा में अवैध धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को सुरक्षा के साथ मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। बहस के बाद कोर्ट ने 6 आरोपियों को जेल भेजने का आदेश दिया, जबकि चार आरोपियों को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

अभियोजन अधिकारी बृज मोहन कुशवाह ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में बताया कि धर्मांतरण मामले में 10 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सबूतों और तर्कों के आधार पर 6 आरोपियों को जेल भेजने का आदेश दिया, जबकि बाकी 4 आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया। रिमांड पर भेजे गए आरोपियों में एसबी कृष्णा उर्फ आयशा, शेखर राय उर्फ हसन अली, रहमान कुरैशी और मोहम्मद अली शामिल हैं।

बृज मोहन कुशवाह ने बताया कि चारों आरोपियों की रिमांड को लेकर कोर्ट में बहस हुई। इसके बाद कोर्ट ने दलीलों पर विचार किया और चारों आरोपियों की पुलिस रिमांड को मंजूरी दी। इस मामले में आरोपियों के पाकिस्तान से कनेक्शन और धर्मांतरण के लिए मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी सामने आया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह संगठित तरीके से काम कर रहा था और विदेशी फंडिंग के जरिए नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाकर उनका धर्म परिवर्तन कराता था।

इससे पहले 19 जुलाई को उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़े धर्मांतरण का रैकेट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। यह गिरोह प्रदेश में युवतियों को बरगलाकर, प्रलोभन देकर और कट्टरपंथी सोच के जरिए धर्मांतरण कराने में संलिप्त था। पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए विभिन्न राज्यों से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने बताया था कि अवैध धर्मांतरण के लिए कनाडा, अमेरिका और दुबई समेत कई देशों से करोड़ों रुपए की अंतरराष्ट्रीय फंडिंग मिली थी, जिसका उपयोग देश में धार्मिक कट्टरता फैलाने और लड़कियों को बहलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराने में किया जा रहा था। इनके तौर-तरीके, फंडिंग का दायरा और कार्यशैली आईएसआईएस जैसे वैश्विक आतंकी संगठनों की तर्ज पर ही संचालित होते दिखे। पुलिस ने जांच के दौरान छह राज्यों से 10 आरोपियों को अरेस्ट किया है, जिसमें एक लड़की भी शामिल है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि एक संगठित प्रयास का परिणाम है। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई आवश्यक है ताकि समाज में धार्मिक सहिष्णुता और सुरक्षा बनी रहे।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आगरा धर्मांतरण केस में कितने आरोपी गिरफ्तार हुए हैं?
इस मामले में कुल 10 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
कोर्ट ने आरोपियों को किस तरह की सजा दी?
कोर्ट ने 6 आरोपियों को जेल भेजा और 4 को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा।
धर्मांतरण के इस मामले में क्या सबूत मिले हैं?
पुलिस ने बताया है कि यह गिरोह विदेशी फंडिंग के जरिए धर्म परिवर्तन कराता था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले