4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अजय राय ने नेशनल हेराल्ड मामले में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अजय राय ने नेशनल हेराल्ड मामले में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया?

सारांश

लखनऊ में अजय राय ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट को खारिज करने के बाद सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बदले की राजनीति का आरोप लगाते हुए अपनी बात रखी और आंदोलन में शामिल हुए। जानें इस मुद्दे पर उनके विचार और कांग्रेस की रणनीति।

मुख्य बातें

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की चार्जशीट खारिज हुई।
अजय राय ने सरकार पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग की।
अजय राय ने जेल जाने की इच्छा जताई।

लखनऊ, १७ दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की चार्जशीट को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इस बीच, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर जानबूझकर बदले की राजनीति के तहत राहुल गांधी को झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाया और इसके खिलाफ प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के कई नेता नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर सरकार पर जानबूझकर बदले की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगा रहे हैं। अजय राय ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कोर्ट ने एनआईए की चार्जशीट को खारिज किया, तब उन्होंने बुधवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया।

अजय राय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, "हमने कहा था कि हम गांधीवादी तरीके से विरोध करेंगे। लेकिन प्रशासन ने हमें नोटिस दिया और जानबूझकर केवल परेशान करने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को प्रताड़ित किया है। भाजपा सरकार ने ईडी द्वारा जानबूझकर अपमानित करने का कार्य किया, जिसे न्यायालय ने पूरी तरह से खारिज कर दिया।"

उन्होंने कहा, "हम बदले की राजनीति के खिलाफ चुपचाप भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे हैं। इस दौरान प्रशासन द्वारा बैरिकेड लगाकर हमें रोका जा रहा है। ऐसा करके हमारा पूरी तरह से अपमान किया गया है। हम सभी सड़क पर उतरकर इसका विरोध कर रहे हैं और सड़क पर इसके खिलाफ धरना दे रहे हैं। अगर इसके लिए हमें जेल जाना होगा, तो हम इसके लिए भी तैयार हैं।"

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "मोदी सरकार की बदनीयत और गैरकानूनी ईडी कार्रवाई के विरोध में आज लखनऊ में भाजपा मुख्यालय के घेराव के दौरान हमें कांग्रेसजनों को इको गार्डन ले जाकर गिरफ्तार किया गया। अदालत ने यंग इंडियन मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को अवैध करार दिया है। सत्य की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस डरेगी नहीं, झुकेगी नहीं।"

संपादकीय दृष्टिकोण

और क्या यह उनकी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नेशनल हेराल्ड मामला क्या है?
नेशनल हेराल्ड मामला एक राजनीतिक विवाद है जिसमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर आरोप लगाया गया था।
अजय राय ने सरकार पर क्या आरोप लगाया?
अजय राय ने सरकार पर जानबूझकर बदले की राजनीति करने और राहुल गांधी को झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाया।
ईडी की चार्जशीट को किसने खारिज किया?
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की चार्जशीट को खारिज किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्या किया?
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने रोक दिया।
अजय राय का क्या कहना है?
अजय राय ने कहा है कि वे गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन करेंगे और यदि आवश्यक हुआ तो जेल जाने के लिए भी तैयार हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले