20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अजमेर में मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अजमेर में मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई?

सारांश

अजमेर में स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा की टीम ने मिलावटखोरी के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 1,900 किलोग्राम नकली चीज़ नष्ट की। कार्रवाई के दौरान कई नियमों का उल्लंघन पाया गया। यह अभियान 19 अक्टूबर तक जारी रहेगा, जिससे शुद्ध खाद्य सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

मुख्य बातें

अजमेर में 1,900 किलोग्राम नकली चीज़ नष्ट किया गया।
स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा की संयुक्त कार्रवाई।
फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया गया।
19 अक्टूबर तक कार्रवाई जारी रहेगी।
मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त निगरानी।

अजमेर, 7 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। राजस्थान के अजमेर जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा की टीम ने मंगलवार को एक संयुक्त कार्रवाई की।

टीम ने 'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार' अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर पुष्कर रोड स्थित पदमपुरा गांव में संचालित एक नकली चीज फैक्ट्री पर दबिश दी।

वहां पर शिवांश पिज्जा चीज फैक्ट्री के नाम से चल रही इस इकाई से टीम ने 1,900 किलोग्राम नकली चीज जब्त किया। टीम ने जेसीबी मांगकर मौके पर ही गड्ढा खोदकर नकली चीज को भूमि में नष्ट कर दिया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी केसरी नंदन शर्मा ने बताया कि हमें नकली खाद्य सामग्री की सूचना मिली थी। मौके पर मिले चीज के पैकेटों पर मैन्युफैक्चरिंग डेट, बैच नंबर और कोडिंग जैसी अनिवार्य जानकारियां अनुपस्थित थीं, और न ही फैक्ट्री का पूरा पता अंकित था। इसे खाद्य सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन माना गया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फैक्ट्री में तैयार हो रहे चीज में बटर का फ्लेवर और यलो कलर मिलाया जा रहा था। ऐसा इसलिए किया जा रहा था ताकि उपभोक्ताओं को घी जैसी खुशबू आए और वे भ्रमित हों।

टीम ने फैक्ट्री से चीज के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। फैक्ट्री का संचालन कर रहे भंवर सिंह नामक व्यक्ति लेबलिंग और मानक पालन के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरे शहर में टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है। 19 अक्टूबर तक यह कार्रवाई जारी रहेगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि लैब रिपोर्ट आने के बाद फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने चेतावनी दी है कि जिले में मिलावट के खिलाफ सख्त निगरानी जारी रहेगी और ऐसी सभी इकाइयों पर लगातार छापेमारी की जाएगी ताकि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें इस बात की सराहना करनी चाहिए कि राज्य सरकारें मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही हैं। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री प्राप्त हो। ऐसे कदम न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह लोगों के विश्वास को बढ़ाने में भी मदद करते हैं।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अजमेर में मिलावटखोरी के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई?
अजमेर में स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा की टीम ने 1,900 किलोग्राम नकली चीज़ को नष्ट किया।
फैक्ट्री में क्या नियमों का उल्लंघन पाया गया?
फैक्ट्री के सामान पर मैन्युफैक्चरिंग डेट और बैच नंबर नहीं थे, जिससे खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ।
इस कार्रवाई का उद्देश्य क्या है?
इस कार्रवाई का उद्देश्य लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले