3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अंबाला कैंट का एयरपोर्ट तैयार है? प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन: अनिल विज

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अंबाला कैंट का एयरपोर्ट तैयार है? प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन: अनिल विज

सारांश

हरियाणा के अंबाला जिले में एक नए डोमेस्टिक एयरपोर्ट का उद्घाटन जल्द ही होने वाला है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। यह एयरपोर्ट स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी लाएगा।

मुख्य बातें

अंबाला कैंट का एयरपोर्ट तैयार है।
प्रधानमंत्री मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।
स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
हवाई सुरक्षा के मुद्दों पर उच्चस्तरीय बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
स्वच्छता पर ध्यान दिया जा रहा है।

अंबाला, 27 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। हरियाणा के अंबाला जिले के निवासियों को जल्द ही डोमेस्टिक एयरपोर्ट की सौगात मिलने वाली है। अंबाला कैंट में स्थित डोमेस्टिक एयरपोर्ट को एनओसी प्राप्त हो चुकी है और सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं। इसे जल्द ही चालू किया जाएगा।

अंबाला कैंट का एयरपोर्ट अब पूरी तरह तैयार है और केवल कुछ कागजी कार्यवाही शेष है। इसके बाद इस एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा सकता है। यह जानकारी हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने दी।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मीडिया से बातचीत में कहा, "अंबाला का घरेलू हवाई अड्डा तैयार है और जल्द ही इसे जनता को समर्पित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके उद्घाटन के लिए जल्द आएंगे। उम्मीद है कि यह उद्घाटन कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान होगा।"

अंबाला कैंट में एयरपोर्ट के निर्माण से स्थानीय निवासियों को काफी लाभ होगा। साथ ही, एयरपोर्ट के खुलने से आसपास के लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे, जिसके लिए वे अनिल विज और सरकार की सराहना कर रहे हैं।

दूसरी ओर, 25 अक्टूबर को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीएचआईएएल) ने हवाई सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक का उद्देश्य एयरपोर्ट के आसपास पक्षियों के टकराव की घटनाओं को रोकना था। इस बात की जानकारी सीएचआईएएल ने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट पर दी थी।

इस उच्चस्तरीय बैठक में ट्राइसिटी के नगर निगमों, पुलिस प्रशासन, भारतीय वायुसेना (आईएएफ) और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए थे। बैठक में इस बात की चिंता जताई गई कि पक्षियों का झुंड अक्सर उड़ानों के टेकऑफ या लैंडिंग के समय खतरनाक स्थिति पैदा कर सकता है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि ऐसी घटनाएं विमानों के इंजन और उपकरणों को नुकसान पहुंचा सकती हैं और यात्रियों की जान के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती हैं।

बैठक में उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई। एयरपोर्ट के आसपास सफाई व्यवस्था को मजबूत करने और खुले में कचरा फेंकने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम को ऐसे स्थानों की पहचान करने और तत्काल सफाई और मलबा हटाने का आदेश दिया गया है।

बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के अधिकारियों ने हवाई क्षेत्र में पक्षियों की गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए एक संयुक्त मैकेनिज्म तैयार करने का सुझाव दिया।

बैठक के अंत में तय किया गया कि अगली स्थिति समीक्षा बैठक 1 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

हम हमेशा देश के विकास के प्रति प्रतिबद्ध हैं। अंबाला का नया एयरपोर्ट न केवल क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह स्थानीय लोगों को रोजगार और सुविधा प्रदान करेगा। यह एक नई शुरुआत है जो हरियाणा के विकास में योगदान देगा।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अंबाला कैंट एयरपोर्ट कब खोला जाएगा?
जल्द ही इसे खोलने की योजना है, और प्रधानमंत्री मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।
इस एयरपोर्ट से स्थानीय लोगों को क्या लाभ होगा?
यह एयरपोर्ट रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा और स्थानीय विकास में मदद करेगा।
क्या एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा संबंधी बैठकें होती हैं?
हां, हाल ही में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी जिसमें पक्षियों के टकराव को रोकने के उपायों पर चर्चा की गई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले