1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

अनुपम खेर का 65 साल पुराना याराना: स्कूल के दोस्त से मिलकर फैंस खुश

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
अनुपम खेर का 65 साल पुराना याराना: स्कूल के दोस्त से मिलकर फैंस खुश

सारांश

अनुपम खेर ने अपने 65 साल पुराने दोस्त विजय सहगल के साथ एक खास मुलाकात शेयर की, जिससे फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जानें, उनकी दोस्ती और फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के बारे में।

मुख्य बातें

अनुपम खेर की दोस्ती का महत्व 'तन्वी द ग्रेट' फिल्म की दिलचस्प कहानी सच्ची दोस्ती का मूल्य अनुपम खेर का अभिनय और निर्देशन कौशल

मुंबई, 18 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और बहुपरकारी अभिनेता अनुपम खेर ने सैकड़ों फ़िल्मों में अपने शानदार अभिनय का जादू बिखेरा है। पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित इस अभिनेता ने अपने चार दशकों से अधिक के करियर में कई हिट मूवीज़ दी हैं।

अभिनेता अपने पेशेवर जीवन में जितने समर्पित हैं, उतने ही अपने व्यक्तिगत जीवन में भी। हाल ही में, उन्होंने अपने बचपन के दोस्त के साथ एक विशेष मुलाकात की झलक फैंस के साथ साझा की। अनुपम खेर और उनके दोस्त की गहरी दोस्ती को देखकर यूजर्स ने कमेंट किया, "आजकल ऐसे लोग बहुत कम मिलते हैं जो लंबे समय तक दोस्ती निभाते हैं।"

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले अनुपम खेर ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपने 65 साल पुराने दोस्त के साथ एक अनफिल्टर्ड बातचीत का वीडियो साझा किया। वीडियो में, वे अपने स्कूल के दोस्त विजय सहगल के साथ कार में बैठे हैं, जहां वे बचपन की यादों के साथ अपनी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का भी जिक्र करते हैं।

वीडियो शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, "बचपन के दोस्त - विजय सहगल और सतीश मल्होत्रा। हमारी दोस्ती 8वीं क्लास से है और आज भी यही सच्चाई है। जब मैंने अपने दोस्त विजय सहगल से मिला तो उन्होंने कहा, 'तन्वी द ग्रेट' छह बार देखी है। मैंने कहा, 'भाई, फिल्म देख रहे हो या मेरी निगरानी कर रहे हो?'"

उन्होंने आगे कहा, "विजय और सतीश मल्होत्रा - मेरी 'रियलिटी चेक कमेटी' हैं। जब मैं उड़ने लगता हूं, तो ये लोग कहते हैं, 'नीचे आ जाओ, ऑक्सीजन कम हो जाएगी।' धन्यवाद दोस्तों, इतने सालों तक मेरा साथ निभाने के लिए।"

जानकारी के लिए, 'तन्वी द ग्रेट' एक हिंदी ड्रामा फिल्म है, जो 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अनुपम खेर ने किया है और उन्होंने इसमें एक महत्वपूर्ण किरदार भी निभाया है। फिल्म की कहानी एक ऑटिस्टिक लड़की पर केंद्रित है, जो अपने शहीद पिता का अधूरा सपना पूरा करने के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का निर्णय लेती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अनुपम खेर ने किस दोस्त के साथ वीडियो शेयर किया?
अनुपम खेर ने अपने 65 साल पुराने दोस्त विजय सहगल के साथ वीडियो साझा किया।
'तन्वी द ग्रेट' फिल्म का विषय क्या है?
'तन्वी द ग्रेट' एक ऑटिस्टिक लड़की की कहानी है, जो अपने शहीद पिता का सपना पूरा करने के लिए भारतीय सेना में शामिल होना चाहती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले