क्या अनुराग कश्यप नए कलाकारों को मौका देने में विश्वास रखते हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अनुराग कश्यप नए कलाकारों को मौका देने में विश्वास रखते हैं?

सारांश

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने अनुपर्णा रॉय की नई फिल्म 'सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज' के प्रीमियर की घोषणा की है। वह नए कलाकारों के समर्थन में दृढ़ हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो सामाजिक नियमों को चुनौती देते हैं। जानें इस फिल्म के बारे में और इसकी अनूठी कहानी के बारे में।

मुख्य बातें

अनुराग कश्यप नए कलाकारों को समर्थन देते हैं।
'सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज' एक महत्वपूर्ण फिल्म है।
फिल्म में समाज के हाशिए पर पड़े लोगों की कहानियाँ हैं।
यह फिल्म वेनिस फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होगी।
निर्देशक अनुपर्णा रॉय की अनूठी दृष्टि है।

मुंबई, 23 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने अनुपर्णा रॉय की पहली फीचर फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ को प्रस्तुत करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा नए कलाकारों का समर्थन करते हैं, खासकर उन लोगों का जो समाज के तय नियमों को चुनौती देते हैं।

फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ का 82वें वेनिस फिल्म फेस्टिवल में विश्व प्रीमियर होगा, जो 27 अगस्त से 9 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

अनुराग ने कहा, “मैं हमेशा नए कलाकारों का समर्थन करता हूं, जो कुछ नया कहना चाहते हैं और अपने विचारों से समाज के नियमों को तोड़ते हैं।”

यह फिल्म वेनिस के होराइजन्स सेक्शन में भारत की एकमात्र चुनी गई फिल्म है, जिसमें पहले चैतन्य तम्हाने की ‘कोर्ट’ और करण तेजपाल की ‘स्टोलन’ जैसी फिल्में शामिल हो चुकी हैं।

सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ में नाज शेख और सुमी बाघेल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म थूया नाम की एक प्रवासी और महत्वाकांक्षी अभिनेत्री की कहानी है, जो मुंबई में अपनी सुंदरता और चतुराई से आगे बढ़ती है। वह अपने एक परिचित के आलीशान फ्लैट को स्वेथा नाम की एक कॉरपोरेट कर्मचारी को किराए पर देती है, जिससे दोनों के बीच धीरे-धीरे एक गहरा रिश्ता बन जाता है।

अनुराग और निर्माता रंजन सिंह पहले ‘लिटिल थॉमस’ और ‘टाइगर पॉन्ड’ जैसे प्रोजेक्ट्स में साथ काम कर चुके हैं। अनुराग की अपनी नई फिल्म ‘बंदर’ (मंकी इन ए केज) टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के लिए तैयार है, जिसमें बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं।

निर्देशक अनुपर्णा रॉय ने कहा कि वह उन कहानियों को पर्दे पर लाना चाहती हैं, जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। वह वर्ग, जाति और जेंडर के आधार पर हाशिए पर पड़े लोगों की कहानियां बताना चाहती हैं। यह फिल्म उनके बचपन की दोस्त झूमा नाथ की यादों से प्रेरित है, जिनका बाल विवाह एक सामाजिक व्यवस्था और सरकारी योजना की विफलता के कारण हुआ था।

रंजन सिंह ने अनुपर्णा को एक अनूठी आवाज बताते हुए कहा कि यह फिल्म दुनियाभर के दर्शकों को पसंद आएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

अनुराग कश्यप का नया प्रोजेक्ट न केवल नए कलाकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, बल्कि यह समाज की उन कहानियों को उजागर करता है जिन्हें अक्सर अनदेखा किया जाता है। यह फिल्म दर्शकों को एक नई दृष्टि प्रदान करेगी।
RashtraPress
21 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अनुराग कश्यप कौन हैं?
अनुराग कश्यप एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं।
फिल्म 'सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज' कब रिलीज होगी?
यह फिल्म 82वें वेनिस फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होगी, जो 27 अगस्त से 9 सितंबर तक चलेगा।
इस फिल्म की कहानी किसके इर्द-गिर्द घूमती है?
यह फिल्म एक प्रवासी अभिनेत्री थूया की कहानी है, जो मुंबई में अपनी पहचान बनाती है।
अनुपर्णा रॉय की क्या विशेषता है?
अनुपर्णा रॉय उन कहानियों को पर्दे पर लाना चाहती हैं जिन्हें नजरअंदाज किया जाता है।
फिल्म में कौन-कौन से कलाकार हैं?
फिल्म में नाज शेख और सुमी बाघेल मुख्य भूमिकाओं में हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 घंटे पहले
  2. 5 घंटे पहले
  3. 5 घंटे पहले
  4. 5 घंटे पहले
  5. 5 घंटे पहले
  6. 5 घंटे पहले
  7. 6 घंटे पहले
  8. 6 घंटे पहले