27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सिडनी में हर्षित राणा का 'चौका' भारत को जीत दिला पाएगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सिडनी में हर्षित राणा का 'चौका' भारत को जीत दिला पाएगा?

सारांश

ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में भारत के खिलाफ 237 रन का लक्ष्य रखा, जबकि तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। क्या भारत इस मैच को जीतकर अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस पा सकेगा? जानें इस रोमांचक मुकाबले की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

हर्षित राणा का शानदार प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया ने 236 रन पर ऑलआउट किया भारत को 237 रन का लक्ष्य सीरीज में भारत की सम्मान की लड़ाई ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत की

सिडनी, २५ अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे तीसरे वनडे मैच में भारत के सामने २३७ रन का लक्ष्य रखा है। इस मुकाबले में तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने ४ विकेट अपने नाम किए। सीरीज के पहले दो मुकाबले हार चुकी टीम इंडिया को इस मैच को जीतकर अपना सम्मान बचाना होगा।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ४६.४ ओवरों में २३६ रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम की शुरुआत शानदार रही, जहाँ ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए ९.२ ओवरों में ६१ रन जोड़े। हेड ने २९ रन बनाए, जिसमें ६ चौके शामिल थे।

इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श ने मोर्चा संभाला, उन्होंने ५० गेंदों में १ छक्के और ५ चौकों के साथ ४१ रन बनाये, लेकिन अर्धशतक नहीं बना सके।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ८८ के स्कोर तक अपने सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा चुकी थी। यहाँ से मैथ्यू शॉर्ट ने मैट रेनशॉ के साथ तीसरे विकेट के लिए ३६ रन की साझेदारी की। शॉर्ट ने ४१ गेंदों में ३० रन बनाकर पवेलियन लौटे।

रेनशॉ ने एलेक्स कैरी के साथ चौथे विकेट के लिए ५९ रन जोड़कर टीम को २०० के करीब पहुँचाया। कैरी ने २४ रन बनाकर आउट हुए, जबकि रेनशॉ ने ५८ गेंदों में २ चौकों के साथ ५६ रन बनाए।

भारत की ओर से हर्षित राणा ने ८.४ ओवरों में ३९ रन४ विकेट लिए, जबकि वाशिंगटन सुंदर को २ सफलताएं मिलीं। इसके अलावा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने १-१ विकेट लिया।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया सीरीज का पहला मैच डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर ७ विकेट से हार चुकी है। वहीं, एडिलेड में मेहमान टीम को २ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीरीज गंवाने के बाद अब भारतीय टीम अपने सम्मान की लड़ाई लड़ने उतरी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह मुकाबला उनके लिए सम्मान की लड़ाई बन गया है। हमें उम्मीद है कि भारतीय टीम इस चुनौती का सामना कर सकेगी।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हर्षित राणा ने कितने विकेट लिए?
हर्षित राणा ने 4 विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को कितने रन का लक्ष्य दिया?
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 237 रन का लक्ष्य दिया।
भारत को इस मैच में क्या करना होगा?
भारत को इस मैच को जीतकर अपने सम्मान की रक्षा करनी होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले