17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बाबूलाल मरांडी ने 'हर घर स्वदेशी' अभियान की शुरुआत की? आत्मनिर्भर भारत के लिए आवश्यक है!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बाबूलाल मरांडी ने 'हर घर स्वदेशी' अभियान की शुरुआत की? आत्मनिर्भर भारत के लिए आवश्यक है!

सारांश

बाबूलाल मरांडी ने 'हर घर स्वदेशी' अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी उत्पादों का अपनाना आवश्यक है। इस अभियान के माध्यम से वह आर्थिक मजबूती और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना चाहते हैं। आइए जानते हैं इस महत्वपूर्ण अभियान के बारे में!

मुख्य बातें

स्वदेशी अपनाने से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
आंदोलन का हिस्सा बनकर लोकल उत्पादों को प्राथमिकता दें।
भाजपा का यह अभियान झारखंड में व्यापक रूप से फैलाया जाएगा।
आम जनता की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता है।
आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी जा रही है।

रांची, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर 'हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी' अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अभियान से संबंधित पोस्टर और पंपलेट का विमोचन भी किया।

मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बने और यह लक्ष्य स्वदेशी को अपनाए बिना प्राप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि आत्मनिर्भर भारत की कल्पना तब तक अधूरी है जब तक देशवासी अपने रोजमर्रा के जीवन में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता नहीं देंगे।

उन्होंने कहा, "स्वदेशी को अपनाकर हम न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं, बल्कि देश में रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर सकते हैं।"

उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने दैनिक उपयोग की वस्तुओं में स्वदेशी उत्पादों को शामिल करें और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा दें। मरांडी ने कहा कि यह अभियान केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक आंदोलन है जो आत्मनिर्भर भारत की नींव रखेगा।

भाजपा की योजना है कि यह अभियान पूरे झारखंड में व्यापक रूप से चलाया जाए। इसके तहत राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा, ताकि हर घर तक स्वदेशी का संदेश पहुंचे और अधिक से अधिक लोग इस मुहिम से जुड़ें।

उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पार्टी कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम जनता को भी इसमें सक्रिय रूप से भागीदार बनाया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान जब उनसे घाटशिला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के नाम को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि घाटशिला उपचुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने का अधिकार भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति को है। बहुत जल्द नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी गंभीरता के साथ चुनाव की तैयारी में जुटी है और कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

इसे सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों की भागीदारी जरूरी है। आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ने के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हर घर स्वदेशी अभियान का उद्देश्य क्या है?
इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
क्या इस अभियान में आम जनता भी शामिल हो सकती है?
हाँ, यह अभियान केवल पार्टी कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम जनता को भी शामिल किया जाएगा।
इस अभियान का संचालन कैसे किया जाएगा?
यह अभियान झारखंड के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलनों के माध्यम से चलाया जाएगा।
स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का क्या फायदा है?
स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
क्या इस अभियान का कोई विशेष कार्यक्रम है?
इस अभियान के तहत विभिन्न सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा ताकि स्वदेशी का संदेश हर घर तक पहुंचे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले