15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

झारखंड में भाजपा का सदस्यता अभियान: सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की ली सदस्यता

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
झारखंड में भाजपा का सदस्यता अभियान: सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की ली सदस्यता

सारांश

झारखंड में भाजपा ने सदस्यता अभियान को तेज करते हुए रांची में सैकड़ों युवाओं का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष ने नए सदस्यों को पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी। यह कार्यक्रम संगठन को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मुख्य बातें

सदस्यता अभियान: भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान शुरू किया।
युवाओं की भागीदारी: सैकड़ों युवा पार्टी में शामिल हुए।
नेताओं का स्वागत: नए सदस्यों का स्वागत पार्टी के बड़े नेताओं ने किया।
राजनीतिक स्थिति: राज्य सरकार की आलोचना की गई।
भविष्य की योजनाएँ: भाजपा ने विकास के लक्ष्यों पर जोर दिया।

रांची, 5 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी संगठनात्मक शक्ति को और मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान को गति दी है। इस क्रम में रविवार को राजधानी रांची में एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ सैकड़ों युवाओं ने भाजपा का दामन थामा। यह समारोह राजधानी रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें हटिया विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी सुमित साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नए सदस्यों का पार्टी पट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जिसमें युवाओं की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश और राज्य के विकास की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है और भाजपा उन्हें अवसर प्रदान करती है।

आदित्य साहू ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि झारखंड में स्थिति चिंताजनक है, जबकि मुख्यमंत्री सहित पूरी सरकार असम में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर हो चुकी है और प्रशासन का ध्यान सुधार के बजाय वसूली पर केंद्रित है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना भाजपा का उद्देश्य है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह निरंतर संभव हुआ है।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस से पहले बड़ी संख्या में युवाओं का भाजपा से जुड़ना संगठन के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। मरांडी ने दावा किया कि भाजपा के शासनकाल में झारखंड में बुनियादी ढांचे और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य हुए, जबकि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

इस अवसर पर हटिया के विधायक एवं विधानसभा में मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और युवाओं का इसमें जुड़ाव स्वाभाविक है। भाजपा में शामिल हुए सुमित साहू ने बताया कि पार्टी से जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने भाजपा को राष्ट्रहित और जनहित के लिए काम करने वाली पार्टी बताया। पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण माना गया। यह दर्शाता है कि भाजपा अपने आधार को मजबूत करने के लिए सक्रिय है।
RashtraPress
15 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

झारखंड में भाजपा का सदस्यता अभियान कब शुरू हुआ?
झारखंड में भाजपा का सदस्यता अभियान हाल ही में तेज किया गया है, जिसमें 5 अप्रैल को रांची में एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कौन से प्रमुख नेता इस कार्यक्रम में उपस्थित थे?
इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित थे।
इस सदस्यता अभियान का उद्देश्य क्या है?
इस सदस्यता अभियान का उद्देश्य भाजपा संगठन को मजबूत करना और युवाओं को पार्टी से जोड़ना है।
नए सदस्यों का स्वागत कैसे किया गया?
नए सदस्यों का पार्टी पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम से भाजपा को क्या लाभ होगा?
इस कार्यक्रम से भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और युवा वर्ग में पार्टी की लोकप्रियता बढ़ेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले