18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या उत्तर प्रदेश के बस्ती में पुलिस और चेन स्नैचर के बीच मुठभेड़ हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या उत्तर प्रदेश के बस्ती में पुलिस और चेन स्नैचर के बीच मुठभेड़ हुई?

सारांश

उत्तर प्रदेश के बस्ती में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंताएँ बढ़ा दी हैं। इस घटना में एक अपराधी घायल हुआ है और पुलिस ने कई महत्वपूर्ण सुराग जुटाने का प्रयास किया है।

मुख्य बातें

बस्ती में मुठभेड़ ने सुरक्षा की स्थिति को उजागर किया है।
पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
घायल अपराधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।
यह घटना क्षेत्रीय अपराध को लेकर सजगता बढ़ाने का संकेत है।

बस्ती, 23 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच एक मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ कलवारी थाना क्षेत्र के मांझा इलाके में शनिवार देर रात हुई। इस घटना में एक अपराधी घायल हो गया।

चेन स्नैचिंग और एटीएम फ्रॉड को अंजाम देने वाले अपराधियों का पीछा करते-करते पुलिस मांझा क्षेत्र पहुंची, जहां अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिससे अपराधी के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

मुठभेड़ के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र सिंह बाल-बाल बच गए। उनके साथ बड़ेबन चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह, सदर कोतवाल दिनेश चंद्र और अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कुल तीन अपराधियों को अवैध असलहों के साथ पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है, जो हाल ही में क्षेत्र में बढ़ रही स्नैचिंग और एटीएम धोखाधड़ी की घटनाओं से जुड़े हो सकते हैं।

बस्ती के अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उसके पास से अवैध तमंचा और बाइक बरामद की गई है। थाना कलवारी में एटीएम फ्रॉड को लेकर मुकदमा दायर किया गया था और बस्ती कोतवाली में चेन स्नैचिंग का मामला दर्ज हुआ था। इन मामलों में वह अभियुक्त था।

उन्होंने बताया कि आरोपी लखीमपुर खीरी का निवासी है। मुखबिर की तरफ से इसके इलाके में मौजूद होने की सूचना मिली थी। इसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई और उसे सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। इस मामले की जांच की जा रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दर्शाता है कि हमें अपने समाज की सुरक्षा को लेकर और अधिक सजग रहना होगा।
RashtraPress
18 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुठभेड़ में कौन घायल हुआ?
मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हुआ।
पुलिस ने कितने अपराधियों को पकड़ा?
पुलिस ने तीन अपराधियों को पकड़ा।
क्या इस मुठभेड़ के बाद कोई गिरफ्तारी हुई?
हाँ, एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
क्या इस मुठभेड़ में किसी पुलिसकर्मी को चोट आई?
नहीं, पुलिस के थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह बाल-बाल बच गए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले