क्या बेगूसराय में दिनदहाड़े फायरिंग से तीन युवकों को गोली लगी? एक की मौत, दो घायल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बेगूसराय में दिनदहाड़े फायरिंग से तीन युवकों को गोली लगी? एक की मौत, दो घायल

सारांश

बिहार के बेगूसराय में दिनदहाड़े हुई फायरिंग में तीन युवक घायल हुए हैं, जिनमें से एक की मौत हो गई। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र में हुई, जहां बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। घटना के पीछे आपसी रंजिश या वसूली विवाद होने की आशंका जताई गई है।

मुख्य बातें

बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग की।
एक युवक की मौत हुई, जबकि दो घायल हैं।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
घटना आपसी रंजिश का मामला लग रहा है।
स्थानीय लोगों में डर और तनाव का माहौल है।

बेगूसराय, 14 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के बेगूसराय में सोमवार को बदमाशों ने तीन युवकों को गोलियों से छलनी कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। यह वारदात लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा रेलवे गुमटी के पास हुई।

मृतक की पहचान स्थानीय निवासी स्वर्गीय छोटू महतो के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवकों में एक का नाम प्रिंस कुमार है, जो नंदकिशोर सिन्हा का बेटा है, जबकि दूसरा घायल शुभम कुमार रामदीरी का निवासी है।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक रेलवे गुमटी के पास छोटे वाहनों से बैरियर शुल्क वसूली का कार्य करते थे। सोमवार को भी वे अपने कार्यस्थल पर थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह हमलावर, जो मुंह ढंके हुए थे, वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

गोलियों की बौछार में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रिंस और शुभम का इलाज किया जा रहा है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और अस्पताल परिसर में भी तनावपूर्ण माहौल था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह आपसी रंजिश या वसूली विवाद का मामला माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला वर्चस्व की लड़ाई का या जमीन का विवाद हो सकता है। उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान अमित कुमार की मौत हो गई है और अन्य का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि परिजनों का कहना है कि उनके ही समाज के दीपो महतो ने गोली चलवाई है। जानकारी के अनुसार, दीपो महतो और छोटू महतो के बीच आपसी लड़ाई चल रही थी। मृतक अमित महतो कुछ दिनों पहले ही एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

परिजनों ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि बाइक पर सवार कुछ लोग आए और गोली चलाने लगे। मृतक की मां ने बताया कि उनके समाज के लोगों ने ही उनके बेटे की हत्या करवा दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह घटना कब और कहां हुई?
यह घटना 14 जुलाई को बिहार के बेगूसराय में हुई।
कितने लोग घायल हुए हैं?
तीन युवक घायल हुए हैं, जिनमें से एक की मौत हो गई है।
पुलिस ने इस मामले में क्या कदम उठाए हैं?
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
क्या यह घटना आपसी रंजिश का मामला है?
प्रारंभिक जांच में यह आपसी रंजिश या वसूली विवाद का मामला माना जा रहा है।
घायल युवकों का इलाज कहां चल रहा है?
घायल युवकों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 घंटे पहले
  2. 5 घंटे पहले
  3. 5 घंटे पहले
  4. 5 घंटे पहले
  5. 5 घंटे पहले
  6. 5 घंटे पहले
  7. 5 घंटे पहले
  8. 5 घंटे पहले