26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पीएम मोदी के आगमन से बेतिया में एनडीए का माहौल और मजबूत होगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएम मोदी के आगमन से बेतिया में एनडीए का माहौल और मजबूत होगा?

सारांश

प्रधानमंत्री मोदी के बेतिया आगमन ने भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ा दी है। क्या यह एनडीए के लिए एक नया सकारात्मक मोड़ साबित होगा? जानें इस रैली से बिहार की राजनीतिक स्थिति पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

मुख्य बातें

प्रधानमंत्री मोदी का आगमन बिहार में उत्साह का संचार करेगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
एनडीए की राजनीतिक स्थिति मजबूत है।
विकास की बयार बह रही है।
राज्य में कानून-व्यवस्था दुरुस्त है।

बेतिया, 8 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के बेतिया जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी व्यक्त की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण पल है कि प्रधानमंत्री हमारे बीच आ रहे हैं। उनके आगमन से स्थानीय लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस समय बिहार में राजनीतिक स्थिति पूरी तरह से एनडीए के पक्ष में है।

राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कार्यकर्ता प्रकाश जायसवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमारे बीच आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हम बेहद खुश हैं और इसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते।" उन्होंने प्रधानमंत्री के आगमन को सौभाग्य का पल बताते हुए कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता इस मौके पर उत्साहित हैं। उनका मानना है कि मोदी जी के आने से बेतिया में लोगों में उत्साह का संचार होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा बिहार को प्राथमिकता दी है और राज्य के हितों के साथ कभी समझौता नहीं किया।

भाजपा कार्यकर्ता ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा है। पहले लालू यादव के शासनकाल में क्या होता था, आज उस तुलना में विकास का माहौल पूरी तरह से बदल चुका है। आज हर जगह विकास की बयार बह रही है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है।

कार्यकर्ता अशोक सिंह ने कहा, "यह कहना गलत नहीं होगा कि आज प्रधानमंत्री मोदी बिहार के भविष्य हैं और गरीबों के मसीहा हैं।" उन्होंने एनडीए के शासनकाल में बिहार में हुए विकास कार्यों की तारीफ की और कहा कि इस बार भी एनडीए बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

सुदंरन देवी ने भी प्रधानमंत्री मोदी के बेतिया आगमन पर खुशी जाहिर की और कहा कि हम उनके स्वागत के लिए तैयार हैं। हमें विश्वास है कि इस बार भी एनडीए की सरकार बनेगी और बिहार का राजनीतिक माहौल सकारात्मक है।

रैली में शामिल एक व्यक्ति ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली से प्रभावित हूं।" उन्होंने जंगलराज का जिक्र करते हुए कहा कि पहले लोग डर के साए में जीते थे, लेकिन आज लोग बिना डर के कहीं भी जा सकते हैं। यह दर्शाता है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ठिक है।

रैली में पहुंचे प्रतीक कुमार ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन करने के लिए तैयार हैं। पहले चरण के मतदान में बंपर वोटिंग ने संकेत दिया है कि एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर काम किया है और यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी व्यक्ति जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। मोदी जी ने हमेशा से बिहार को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल करने का प्रयास किया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

हम यह देखते हैं कि बिहार में प्रधानमंत्री मोदी का आगमन राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह एनडीए के लिए एक मजबूत आधार प्रदान कर सकता है। हम सबको उम्मीद है कि यह राज्य के विकास में सहायक सिद्ध होगा।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या पीएम मोदी का आगमन बिहार के लिए महत्वपूर्ण है?
हां, पीएम मोदी का आगमन बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है, जिससे एनडीए को मजबूती मिलेगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया क्या है?
भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी के आगमन से खुश हैं और इसे एक सौभाग्य का पल मानते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले