भारत का 2026-27 सीजन घरेलू क्रिकेट शेड्यूल: जानें कब होंगे मुकाबले?

Click to start listening
भारत का 2026-27 सीजन घरेलू क्रिकेट शेड्यूल: जानें कब होंगे मुकाबले?

सारांश

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगामी 2026-27 सीजन के लिए घरेलू मैचों की पूरी सूची जारी की है। इसमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, और जिम्बाब्वे जैसी टीमें शामिल हैं। जानें कौन से शहरों में खेलेंगी ये टीमें।

Key Takeaways

  • 2026-27 सीजन में 22 इंटरनेशनल मैच होंगे।
  • मुख्य मेज़बान शहरों में त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी, और बेंगलुरु शामिल हैं।
  • वेस्टइंडीज का दौरा सितंबर में शुरू होगा।
  • श्रीलंका की टीम दिसंबर में भारत आएगी।
  • ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे की टीमें 2027 में भारत का दौरा करेंगी।

नई दिल्ली, 26 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2026-27 सीजन के लिए भारतीय सीनियर पुरुष टीम के अंतरराष्ट्रीय घरेलू मुकाबलों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस कार्यक्रम के अनुसार, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे की टीमें भारत का दौरा करेंगी। 2026-27 सीजन के दौरान कुल 22 इंटरनेशनल मैच भारत के 17 शहरों में आयोजित किए जाएंगे।

सितंबर से अक्टूबर के बीच वेस्टइंडीज की टीम भारत में तीन वनडे मैच खेलेगी। ये मुकाबले 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच होंगे। त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ इस श्रृंखला की मेज़बानी करेंगे। इसके बाद दोनों देश 6-17 अक्टूबर के बीच 5 मुकाबलों की टी20 श्रृंखला खेलेंगे।

वेस्टइंडीज का भारत दौरा (साल 2026)

27 सितंबर: पहला वनडे मैच (त्रिवेंद्रम)

30 सितंबर: दूसरा वनडे मैच (गुवाहाटी)

3 अक्टूबर: तीसरा वनडे मैच (न्यू चंडीगढ़)

6 अक्टूबर: पहला टी20 मैच (लखनऊ)

9 अक्टूबर: दूसरा टी20 मैच (रांची)

11 अक्टूबर: तीसरा टी20 मैच (इंदौर)

14 अक्टूबर: चौथा टी20 मैच (हैदराबाद)

17 अक्टूबर: पांचवां टी20 मैच (बेंगलुरु)

दिसंबर में श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर तीन वनडे और उतने ही मुकाबलों की टी20 श्रृंखला खेलेगी। बेंगलुरु दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय मैच की मेज़बानी करेगा। इस श्रृंखला का दूसरा वनडे मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम में पिछला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला अक्टूबर 2024 में भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था, जो एक टेस्ट मैच था।

श्रीलंका का भारत दौरा (साल 2026)

13 दिसंबर: पहला वनडे मैच (दिल्ली)

16 दिसंबर: दूसरा वनडे मैच (बेंगलुरु)

19 दिसंबर: तीसरा वनडे मैच (अहमदाबाद)

22 दिसंबर: पहला टी20 मैच (राजकोट)

24 दिसंबर: दूसरा टी20 मैच (कटक)

27 दिसंबर: तीसरा टी20 मैच (पुणे)

नए साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे की टीम भारत का दौरा करेगी। 3-9 जनवरी के बीच कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।

जिम्बाब्वे का भारत दौरा (साल 2027)

3 जनवरी: पहला वनडे मैच (कोलकाता)

6 जनवरी: दूसरा वनडे मैच (हैदराबाद)

9 जनवरी: तीसरा वनडे मैच (मुंबई)

जनवरी-मार्च के बीच में भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें बहुप्रतीक्षित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलेंगी। नागपुर में सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा, जिसके बाद चेन्नई दूसरे मैच का आयोजन करेगा। गुवाहाटी का बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम पहली बार बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला में टेस्ट मैच की मेज़बानी करेगा, जहां श्रृंखला का तीसरा मैच होगा। चौथा मैच रांची में होगा। श्रृंखला का अंतिम मैच अहमदाबाद की मेज़बानी में होगा।

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा (साल 2027)

21-25 जनवरी: पहला टेस्ट (नागपुर)

29 जनवरी-2 फरवरी: दूसरा टेस्ट (चेन्नई)

11-15 फरवरी: तीसरा टेस्ट (गुवाहाटी)

19-23 फरवरी: चौथा टेस्ट (रांची)

27 फरवरी-3 मार्च: पांचवां टेस्ट (अहमदाबाद)

Point of View

NationPress
28/03/2026

Frequently Asked Questions

2026-27 सीजन में भारत में कौन सी टीमें खेलेंगी?
2026-27 सीजन में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे की टीमें भारत का दौरा करेंगी।
कब-कब मैच खेले जाएंगे?
वेस्टइंडीज के मुकाबले 27 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच, श्रीलंका के मुकाबले 13 से 27 दिसंबर के बीच और जिम्बाब्वे के मुकाबले 3 से 9 जनवरी के बीच खेले जाएंगे।
पहला टेस्ट मैच कब होगा?
पहला टेस्ट मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21-25 जनवरी, 2027 को नागपुर में होगा।
Nation Press