27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एशिया कप में भारत का ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' पाकिस्तान को ताश के पत्तों की तरह बिखेर देगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एशिया कप में भारत का ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' पाकिस्तान को ताश के पत्तों की तरह बिखेर देगा?

सारांश

क्या भारत का ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' एशिया कप में पाकिस्तान को ध्वस्त कर देगा? जानिए इस रोमांचक मुकाबले की पूरी कहानी जिसमें भारतीय गेंदबाजों ने ताश के पत्तों की तरह बिखरने को मजबूर किया पाकिस्तान को।

मुख्य बातें

भारत की गेंदबाजी ने पाकिस्तान को दबाव में रखा।
पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष किया।
कुलदीप यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
हार्दिक पांड्या महंगे साबित हुए।
शाहीन अफरीदी ने नाबाद 33 रन बनाए।

दुबई, 14 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। एशिया कप 2025 के ग्रुप ए का सबसे रोमांचक मुकाबला दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' की शुरुआत की। भारत की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस के समय कहा था कि वे रन बनाना चाहते हैं, लेकिन जब उनकी टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो पहली गेंद से ही बैकफुट पर दिखी। गेंदबाजी की शुरुआत करने आए हार्दिक पांड्या ने पहली गेंद वाइड फेंकी थी। लेकिन, पहली वैध गेंद पर सईम अयूब जसप्रीत बुमराह को कैच दे बैठे। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। दूसरा विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया। इसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए भारतीय स्पिनर्स का खौफ बढ़ गया। पाकिस्तानी बल्लेबाज भारतीय स्पिनर्स की गेंद को समझ नहीं पा रहे थे।

कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल की तिकड़ी के सामने पाकिस्तान 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन बना सकी। पाकिस्तान 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाती अगर नौंवे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए शाहीन अफरीदी ने 16 गेंद पर 4 छक्के लगाते हुए नाबाद 33 रनों की पारी खेली होती। इसके अलावा साहिबजादा फरहान ने 44 गेंद पर 40 रन बनाए।

भारत की तरफ से कुलदीप यादव सर्वोत्तम गेंदबाज रहे। 4 ओवर में मात्र 18 रन देकर उन्होंने 3 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 और वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया। हार्दिक पांड्या सबसे महंगे साबित हुए, उन्हें 4 ओवर में 34 रन लुटाकर 1 विकेट मिला।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो इस प्रतियोगिता में एक मजबूत संकेत है।
RashtraPress
27 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का यह मैच कब हुआ?
यह मैच 14 सितंबर 2025 को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुआ।
पाकिस्तान की टीम ने कितने रन बनाए?
पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन बनाए।
भारत के किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए?
कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 3 विकेट लिए।
पाकिस्तान के कप्तान कौन थे?
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा थे।
इस मैच में भारत की गेंदबाजी की रणनीति क्या थी?
भारत ने ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' के तहत प्रभावी गेंदबाजी की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले