भारत के केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव की तारीखें घोषित: मतदान 9 और 23 अप्रैल को

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
भारत के केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव की तारीखें घोषित: मतदान 9 और 23 अप्रैल को

सारांश

भारत निर्वाचन आयोग ने केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। मतदान की तारीखें और मतगणना का समर्पण जानें।

मुख्य बातें

केरल और पुडुचेरी में मतदान 9 अप्रैल को होगा।
तमिलनाडु में मतदान 23 अप्रैल को होगा।
मतगणना 4 मई को होगी।
केरल में कुल 2.70 करोड़ मतदाता हैं।
तमिलनाडु में 5.67 करोड़ मतदाता हैं।

नई दिल्ली, 15 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत निर्वाचन आयोग ने केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया है। इस संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अनुसार, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मतदान एक चरण में होगा। केरल और पुडुचेरी में एक ही दिन, 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि तमिलनाडु में मतदान 23 अप्रैल को होगा। तीनों राज्यों में वोटों की गिनती 4 मई को होगी। चुनाव आयोग सभी मतदान केंद्रों के लिए 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की सुविधा प्रदान करेगा।

यदि तीनों राज्यों की विधानसभा सीटों की बात करें, तो केरल में 140, तमिलनाडु में 234 और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 सीटें हैं। चुनाव आयोग ने तीनों राज्यों में मतदान के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।

केरल में कुल मतदाता 2.70 करोड़ हैं, जिनमें 1.31 करोड़ पुरुष, 1.38 करोड़ महिला और 277 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 20 से 29 साल45 लाख है, जबकि 18 से 194.24 लाख हैं। पुडुचेरी में कुल मतदाता 9.44 लाख हैं, जिनमें 4.43 लाख पुरुष, 5 लाख महिला और 139 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

तमिलनाडु में मतदाताओं की कुल संख्या 5.67 करोड़ है। इसमें 2.77 करोड़ पुरुष, 2.89 करोड़ महिला और 7617 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 6.44 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 3.28 करोड़ पुरुष, 3.16 करोड़ महिला और 1152 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। फर्स्ट-टाइम वोटर (18-19 साल) की संख्या 5.23 लाख है। 20 से 29 वर्ष1.31 करोड़ है। 85 साल3.79 लाख हैं। दिव्यांग वोटरों की संख्या 4.16 लाख है। ईवीएम के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि परिणाम सभी राज्यों के लिए 4 मई को घोषित किए जाएंगे। सीईसी ज्ञानेश कुमार ने असम चुनाव के लिए प्रमुख तारीखों की घोषणा करते हुए बताया कि गजट अधिसूचना 16 मार्च 2026 को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 है। नामांकनों की जांच 24 मार्च 2026 को की जाएगी। उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 26 मार्च 2026 होगी। मतदान 9 अप्रैल 2026 को होगा। मतगणना 4 मई 2026 को होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें सभी मतदाताओं को अपने अधिकारों का प्रयोग करने का अवसर मिलता है। निर्वाचन आयोग की तैयारी और समय पर चुनावों का आयोजन, लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

केरल में मतदान की तारीख क्या है?
केरल में मतदान 9 अप्रैल को होगा।
तमिलनाडु में मतदान कब होगा?
तमिलनाडु में मतदान 23 अप्रैल को होगा।
मतगणना की तारीख क्या है?
मतगणना 4 मई को होगी।
पुडुचेरी में कितने मतदाता हैं?
पुडुचेरी में कुल मतदाता 9.44 लाख हैं।
तमिलनाडु में कुल मतदाताओं की संख्या क्या है?
तमिलनाडु में कुल मतदाता 5.67 करोड़ हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 1 महीना पहले