26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत में टेस्ला कार की पहली डिलीवरी हुई? महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने मॉडल 'वाई' खरीदी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत में टेस्ला कार की पहली डिलीवरी हुई? महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने मॉडल 'वाई' खरीदी

सारांश

भारत में टेस्ला कार की पहली डिलीवरी ने एक नया मोड़ लिया है। प्रताप सरनाईक, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री, बने पहले ग्राहक। जानें उनका अनुभव और इलेक्ट्रिक वाहनों की दिशा में उनके विचार।

मुख्य बातें

प्रताप सरनाईक ने टेस्ला कार खरीदी।
यह एक पर्यावरण के अनुकूल पहल है।
युवाओं को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर प्रेरित करने का प्रयास।
भारत में टेस्ला का आगमन एक बड़ा बदलाव ला सकता है।
सरनाईक ने कोई विशेष छूट नहीं ली।

मुंबई, 5 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत में टेस्ला कारों की आधिकारिक बिक्री का शुभारंभ हो चुका है और इसकी पहली डिलीवरी महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को प्राप्त हुई है। गुरुवार को मुंबई स्थित टेस्ला के शोरूम में उन्होंने मॉडल 'वाई' की डिलीवरी ली। वे भारत में पहली टेस्ला कार खरीदने वाले ग्राहक बने हैं।

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रताप सरनाईक ने बताया कि उन्होंने यह इलेक्ट्रिक कार अपने पोते को उपहार में दी है।

उन्होंने कहा, "इस गाड़ी को खरीदना राज्य सरकार की पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मेरा उद्देश्य है कि आम लोग, खासकर युवा वर्ग, इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रेरित हों।"

प्रताप सरनाईक ने कहा, "यह कार खरीदना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन पर्यावरण के अनुकूल पहल के तौर पर, परिवहन मंत्री होने के नाते मैंने इलेक्ट्रिक वाहन लिया है। मैंने यह गाड़ी इसलिए खरीदी है क्योंकि आने वाले 10 वर्षों में हमारा सपना है कि महाराष्ट्र में ज्यादा से ज्यादा गाड़ियां इलेक्ट्रिक हों।"

सरनाईक ने स्पष्ट किया कि उन्हें इस गाड़ी की खरीद में कोई विशेष छूट नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि बच्चे छोटी उम्र से ही सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट के महत्व को समझें और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाएं।

शिवसेना नेता और सरनाईक के बेटे प्रवेश ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन को प्राथमिकता देनी चाहिए, क्योंकि यही भविष्य है।

उन्होंने महाराष्ट्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे भी आने वाले समय में ईवी की तरफ बढ़ें।

दिलचस्प बात यह रही कि शुक्रवार को जिस समय प्रताप सरनाईक टेस्ला की डिलीवरी ले रहे थे, उस समय शोरूम में कई आम नागरिक भी अपने परिवार के साथ गाड़ी की टेस्ट ड्राइव के लिए मौजूद थे। टेस्ला शोरूम में मौजूद लोगों ने गाड़ियों को लेकर खासा उत्साह दिखाया और कहा कि भारत में टेस्ला की एंट्री एक बड़ा बदलाव ला सकती है।

संपादकीय दृष्टिकोण

प्रताप सरनाईक की टेस्ला की खरीद एक सकारात्मक संकेत है। यह न केवल पर्यावरण के लिए बेहतर है, बल्कि यह युवा पीढ़ी को भी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टेस्ला कार की पहली डिलीवरी कब हुई?
5 सितंबर 2023 को टेस्ला कार की पहली डिलीवरी हुई।
किसने टेस्ला कार खरीदी?
महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने टेस्ला कार खरीदी।
प्रताप सरनाईक ने कौन-सी मॉडल खरीदी?
उन्होंने मॉडल 'वाई' खरीदी।
प्रताप सरनाईक का इलेक्ट्रिक कार खरीदने का उद्देश्य क्या है?
उनका उद्देश्य युवाओं को इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
क्या उन्हें खरीद में कोई छूट मिली?
नहीं, उन्हें इस गाड़ी की खरीद में कोई विशेष छूट नहीं मिली है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले