क्या कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार में गिरावट आई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार में गिरावट आई?

सारांश

आज के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार ने गंभीर गिरावट का सामना किया। जानें इस गिरावट की वजह और कौन से सेक्टर प्रभावित हुए।

मुख्य बातें

भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है।
सेंसेक्स ने 465.75 अंक की गिरावट दर्ज की।
निफ्टी में 155.75 अंक की कमी आई।
गिरावट पर खरीदारी की रणनीति पर विचार करें।
निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मुंबई, 31 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबारी समाप्ति पर सेंसेक्स 465.75 अंक या 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,938.71 और निफ्टी 155.75 अंक या 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,722.10 पर था।

बाजार के अधिकांश सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मीडिया (1.32 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (1.09 प्रतिशत), निफ्टी सर्विसेज (0.91 प्रतिशत), निफ्टी हेल्थकेयर (0.89 प्रतिशत) और निफ्टी कमोडिटीज (0.84 प्रतिशत) में दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी पीएसयू बैंक (1.56 प्रतिशत), निफ्टी इंडिया डिफेंस (1.03 प्रतिशत) और निफ्टी पीएसई (0.11 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स का भी प्रदर्शन कमजोर रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 270.35 अंक या 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,825.90 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 88.90 अंक या 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,380.80 पर था।

सेंसेक्स पैक में बीईएल, एलएंडटी, टीसीएस, आईटीसी और एसबीआई गेनर्स थे। इटरनल (जोमैटो), एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा और टाटा स्टील टॉप लूजर्स थे।

बाजार के जानकारों ने कहा कि दिन के दौरान उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। इसकी वजह डॉलर का मजबूत प्रदर्शन, फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल की ओर से ब्याज दरों पर नकारात्मक टिप्पणी के बाद, एफआईआई की फिर से बिकवाली शुरू करना था।

उन्होंने आगे कहा कि बाजार में निवेशक अभी मुनाफावसूली कर रहे हैं और ऐसे में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति सही रहेगी।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की तेजी के साथ हुई थी। सुबह करीब 9 बजकर 25 मिनट पर सेंसेक्स 153.83 अंक या 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,558.29 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 33.95 अंक या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,911.80 स्तर पर बना हुआ था

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का मुख्य कारण क्या था?
गिरावट का मुख्य कारण कमजोर वैश्विक संकेत और डॉलर का मजबूत प्रदर्शन था।
क्या निवेशकों को गिरावट पर खरीदारी करनी चाहिए?
हाँ, विशेषज्ञों का कहना है कि गिरावट पर खरीदारी की रणनीति सही हो सकती है।
कौन से सेक्टर सबसे अधिक प्रभावित हुए?
निफ्टी मीडिया, निफ्टी मेटल और निफ्टी सर्विसेज सबसे अधिक प्रभावित हुए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 15 घंटे पहले
  2. 15 घंटे पहले
  3. 15 घंटे पहले
  4. 15 घंटे पहले
  5. 16 घंटे पहले
  6. 16 घंटे पहले
  7. 16 घंटे पहले
  8. 17 घंटे पहले