10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भोजपुरी सितारे स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का जश्न मना रहे हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भोजपुरी सितारे स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का जश्न मना रहे हैं?

सारांश

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी खास प्रस्तुतियों से देशभक्ति का जश्न मनाया। निरहुआ, अक्षरा सिंह और अन्य ने अपने अनोखे अंदाज में प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी। जानिए उनके खास वीडियो और संदेश।

मुख्य बातें

भोजपुरी सितारों ने स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का जश्न मनाया।
सोशल मीडिया पर उनके वीडियो फैंस के बीच छाए रहे।
अक्षरा सिंह ने 'भारत की मिट्टी' गाया।
सितारों ने अपने संदेशों में स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

मुंबई, 15 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भोजपुरी फिल्म उद्योग के सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

अभिनेत्री आम्रपाली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने भोजपुरी भक्ति गीत 'तिरंगा लहर लहर लहराए' को बैकग्राउंड में रखा है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, "समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"

दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने घर में तिरंगा झंडा लहराते देखे जा रहे हैं। क्लिप के बैकग्राउंड में अभिनेता ने फिल्म 'कर्मा' का गाना 'ऐ वतन तेरे लिए' रखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "79वें स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं। आज भारत की संस्कृति, जीवंत लोकतांत्रिक परंपरा और 78 साल की उपलब्धियों पर गर्व करने का दिन है। स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को सादर नमन।"

अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह एक स्टूडियो में 'भारत की मिट्टी' गाना गाती दिख रही हैं। उनकी ड्रेसिंग की बात करें तो उन्होंने सफेद रंग के सलवार-सूट के साथ तिरंगा वाली चुन्नी पहनी हुई है।

निधी झा ने भी इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की वीडियो साझा की है, जिसमें उनका बेटा तिरंगे वाली टी-शर्ट पहने हुए है। अभिनेत्री ने क्लिप में गाना 'नन्हा मुन्ना राही हूं' जोड़ा है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद। जय भारत।"

अभिनेत्री अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह एक बच्ची के साथ तिरंगा लिए दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय जवान। जय किसान। जय हिंद। जय भारत।"

संपादकीय दृष्टिकोण

मुझे गर्व है कि भोजपुरी फिल्म उद्योग ने अपनी संस्कृति और देशभक्ति का प्रदर्शन किया है। इन सितारों की पहल से युवाओं में देशभक्ति की भावना और भी मजबूत होगी।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भोजपुरी सितारों ने स्वतंत्रता दिवस पर क्या किया?
भोजपुरी सितारों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करके स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और देशभक्ति के गीत गाए।
निरहुआ ने किस गाने का इस्तेमाल किया?
निरहुआ ने फिल्म 'कर्मा' का गाना 'ऐ वतन तेरे लिए' का इस्तेमाल किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 12 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले