21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

भुवनेश्वर में कट्टरपंथी सामग्री के मामले में युवक की गिरफ्तारी, पुलिस ने शुरू की जांच

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
भुवनेश्वर में कट्टरपंथी सामग्री के मामले में युवक की गिरफ्तारी, पुलिस ने शुरू की जांच

सारांश

भुवनेश्वर में पुलिस ने सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी सामग्री साझा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच में यह सामने आया है कि आरोपी एक ऐसे समूह से जुड़ा था जो धार्मिक आधार पर आपत्तिजनक सामग्री साझा करता था।

मुख्य बातें

भुवनेश्वर में कट्टरपंथी सामग्री के मामले में एक युवक की गिरफ्तारी हुई।
पुलिस ने सोशल मीडिया पर जांच की और सुरागों को इकट्ठा किया।
आरोपी एक बंद समूह से जुड़ा था जो आपत्तिजनक सामग्री साझा कर रहा था।
अगली जांच दिल्ली पुलिस द्वारा की जाएगी।

भुवनेश्वर, 11 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भुवनेश्वर-कटक पुलिस कमिश्नरेट और दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने एक समन्वित कार्रवाई के तहत सोशल मीडिया पर संदिग्ध और कट्टरपंथी सामग्री के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ऑनलाइन प्लेटफार्मों जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सऐप और सिग्नल पर चल रही गतिविधियों की गहन जांच के बाद की गई।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने लगभग एक सप्ताह पहले दिल्ली में कुछ युवकों को सोशल मीडिया पर संदिग्ध पोस्ट और बातचीत के संदर्भ में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इन युवकों के मोबाइल और सोशल मीडिया खातों की जांच करने पर कई महत्वपूर्ण सुराग सामने आए, जिनसे एक लिंक ओडिशा तक पहुंचा।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि इस नेटवर्क के कुछ सदस्य धार्मिक आधार पर कट्टरपंथी विचारों का प्रचार कर रहे थे और सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में थे। जांच प्रक्रिया के दौरान टीम ओडिशा पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से भुवनेश्वर के यूनिट-6 क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान शेख इमरान उर्फ एस.के. इमरान (22) के रूप में हुई है, जो भुवनेश्वर के गंगानगर स्थित यूनिट-6 क्षेत्र का निवासी है। बताया गया है कि वह बेरोजगार है और सोशल मीडिया के माध्यम से एक ऐसे समूह से संबंधित था, जहां कथित तौर पर धार्मिक आधार पर आपत्तिजनक और कट्टरपंथी सामग्री साझा की जाती थी।

पुलिस के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया है कि शेख इमरान व्हाट्सऐप और सिग्नल जैसे मैसेजिंग ऐप्स के जरिए एक बंद समूह का हिस्सा था। इसी समूह में संदिग्ध और आपत्तिजनक सामग्री साझा की जा रही थी, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपित को भुवनेश्वर की एसडीजेएम अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दिल्ली पुलिस की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया। अब दिल्ली पुलिस आगे की जांच करेगी और यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका दायरा कितना व्यापक है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भुवनेश्वर में युवक की गिरफ्तारी का कारण क्या है?
उसे सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी सामग्री साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
जांच में कौन-कौन सी पुलिस एंजेंसियां शामिल थीं?
भुवनेश्वर-कटक पुलिस कमिश्नरेट और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मिलकर यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार युवक का नाम क्या है?
गिरफ्तार युवक का नाम शेख इमरान है।
क्या युवक ने किसी समूह से संबंध रखा था?
जी हां, वह एक ऐसे समूह से जुड़ा हुआ था जो धार्मिक आधार पर आपत्तिजनक सामग्री साझा करता था।
अगली कार्रवाई क्या होगी?
दिल्ली पुलिस आगे की जांच करेगी और नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले