30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार में सलमान ने मृदुल को लगाई फटकार?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार में सलमान ने मृदुल को लगाई फटकार?

सारांश

इस बार 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार में दर्शकों को मिलेगी कई धमाकेदार घटनाएं। सलमान खान ने मृदुल तिवारी को फटकार लगाते हुए उनकी खेल की समझदारी पर सवाल उठाया। क्या नेहल को तान्या से ऑब्सेशन के लिए भी सुनने को मिलेगा?

मुख्य बातें

सलमान खान का कंटेस्टेंट्स पर जोरदार फटकार मृदुल की खेल की समझ पर सवाल नेहल का तान्या के प्रति ऑब्सेशन स्पेशल गेस्ट एल्विश यादव का आगमन कुनिका और अमाल के बीच बहस

मुंबई, 4 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। क्या 'बिग बॉस 19' के इस 'वीकेंड के वार' में दर्शकों को कुछ नया और दिलचस्प देखने को मिलेगा? हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान अपने खास अंदाज में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे। इस बार वीकेंड का वार में सलमान खान मृदुल तिवारी पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए दिखाई देंगे।

जियो हॉटस्टार द्वारा जारी किए गए वीकेंड का वार के लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान पिछले हफ्ते की घटनाओं को लेकर मृदुल से सवाल करते हैं कि क्या उन्हें यह खेल समझ में आ रहा है या नहीं।

प्रोमो में सलमान कहते हैं, "मृदुल, क्या आपको समझ में आ रहा है ये खेल? आपके सामने कुछ नहीं हुआ है, जिस पर आपका ओपिनियन नहीं रहा। मैं आज आपको बेडरूम में भेजने वाला था क्योंकि अभी तक आप दिख नहीं रहे हो। वीकेंड का वार पर भी आप क्यों दिख रहे हैं?"

सलमान की ये बातें सुनकर मृदुल फूट-फूटकर रोने लगते हैं। उन्होंने रोते हुए कहा, "मैं आज तक किसी से नहीं लड़ा हूं।"

इस पर सलमान कहते हैं, "किसने कहा है लड़ने से नजर आते हैं यहाँ पर? हम नहीं कहते हैं कि आप लड़ो-झगड़ो… लेकिन एक ओपिनियन होता है ना।"

इसके बाद सलमान ने नेहल को भी फटकार लगाई। उन्होंने कहा, "नेहल, आप सिर्फ एक ही बात किए जा रही हो और वो है तान्या... हमें नहीं पता, इस ऑब्सेशन को क्या नाम दें। आपको उनकी लाइफ से इतनी परेशानी क्यों है?"

'वीकेंड का वार' में सलमान केवल नेहल को ही नहीं, बल्कि जीशान कादरी, अमाल, अभिषेक, अशनूर और फहराना को भी जमकर लताड़ते नजर आएंगे। खासकर अमाल को गाली-गलौज करने के लिए कड़ी फटकार मिलेगी।

वहीं, इस 'वीकेंड के वार' में स्पेशल गेस्ट के तौर पर एल्विश यादव भी आने वाले हैं।

शो के पिछले एपिसोड में कुनिका और अमाल के बीच काफी तीखी बहस होती हुई दिखाई दी। कुनिका अमाल पर टास्क के दौरान पहले भिड़ने का आरोप लगाती है। इसके बाद दोनों की लड़ाई आगे बढ़ जाती है।

कुनिका ने गुस्से में आकर संगीतकार अमाल से कहा, "तुम अपने परिवार को देखो। तुम्हारी फैमिली में क्या चल रहा है, यह मैं अच्छी तरह जानती हूं। तुम यहाँ किसलिए आए हो?"

कुनिका के इस वार पर अमाल भी पलटवार करते हैं। दोनों के बीच की बहस चलती रहती है। दोनों की लड़ाई को देख बाकी घरवाले उन पर लिमिट्स क्रॉस करने का आरोप लगाते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि खेल के विभिन्न पहलुओं पर विचार करने का भी अवसर मिलता है।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस बार 'बिग बॉस 19' में क्या खास होने वाला है?
इस बार वीकेंड के वार में सलमान खान मृदुल को फटकार लगाते हुए नजर आएंगे और नेहल के तान्या से ऑब्सेशन पर भी चर्चा करेंगे।
सलमान खान ने मृदुल पर क्यों नाराजगी जताई?
सलमान ने मृदुल से सवाल किया कि क्या उन्हें खेल समझ में आ रहा है या नहीं, और इस बार के एपिसोड में उनकी उपस्थिति पर सवाल उठाया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले