30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिग बॉस 19: 'वीकेंड का वार' में नीलम और तानिया मित्तल की क्लास लगाएंगे सलमान खान?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिग बॉस 19: 'वीकेंड का वार' में नीलम और तानिया मित्तल की क्लास लगाएंगे सलमान खान?

सारांश

बिग बॉस 19 के 'वीकेंड का वार' में नीलम और तानिया को सलमान खान की तीखी नसीहत मिलेगी। शॉकिंग एलिमिनेशन और प्रणित की कॉमेडी से भरा यह एपिसोड दर्शकों के लिए रोमांचक होगा। क्या आप जानने के लिए तैयार हैं कि इस हफ्ते घर में क्या होगा?

मुख्य बातें

बिग बॉस 19 के 'वीकेंड का वार' में शॉकिंग एलिमिनेशन की संभावना है।
सलमान खान प्रतियोगियों को सुधारात्मक सलाह देंगे।
प्रणित मोरे की कॉमेडी दर्शकों को खूब भाएगी।
नीलम और तान्या का व्यवहार चर्चा का विषय होगा।
प्रतियोगियों की इमेज पर चर्चा की जाएगी।

मुंबई, 11 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। क्या 'बिग बॉस 19' के इस हफ्ते के 'वीकेंड का वार' में दर्शकों को अद्भुत रोमांच और ड्रामा देखने को मिलेगा? इस बार का वीकेंड खास है क्योंकि एक शॉकिंग एलिमिनेशन के चलते घरवालों को बड़ा झटका लगने वाला है। इसके साथ ही, होस्ट सलमान खान घर के सदस्यों को उनकी हरकतों पर सख्त नसीहत भी देंगे।

हालांकि, इस क्लास के बीच कुछ प्रतियोगियों की तारीफ भी की जाएगी। दर्शकों को हंसी का भरपूर मजा मिलेगा, क्योंकि प्रणित मोरे की शानदार कॉमेडी देखने को मिलेगी, जिसे सलमान ने खुद सराहा है। ऐसे में फैंस उत्साहित हैं कि 'वीकेंड का वार' में क्या-क्या होगा और कौन-कौन से प्रतियोगियों की क्लास लगेगी।

कलर्स चैनल ने अपने इंस्टाग्राम पर 'वीकेंड का वार' का प्रोमो जारी किया। प्रोमो में प्रणित ने अपने स्टैंडअप से घर का माहौल हल्का-फुल्का और मनोरंजक बना दिया। विशेष रूप से उन्होंने मालती चाहर और बसीर अली को खूब रोस्ट किया, जिससे घरवालों में हंसी की लहर दौड़ गई। सलमान भी उनकी कॉमेडी से खुश नजर आए और इस हफ्ते के तनाव को कम करने में प्रणित की भूमिका की सराहना की। लेकिन, कॉमेडी के बीच कुछ प्रतियोगियों को सलमान की ओर से फटकार भी मिली। विशेषकर नीलम को सलमान ने डांटते हुए कहा कि वह इस बार की सबसे कमजोर प्रतियोगी हैं।

प्रोमो में यह भी देखा जा सकता है कि सलमान ने नीलम से पूछा कि उन्हें प्लेग्राउंड वाले टास्क में क्या करना था? नीलम ने कहा, "बुरा-बुरा बोलना था।" तो सलमान ने पूछा, "तो गौरव ने क्या गलत किया, जिसका गुस्सा आपने पूरे घर पर निकाला?" नीलम ने बताया कि उनका मन नहीं था, इसलिए उन्होंने कुछ करने से मना कर दिया था। तब सलमान ने कहा, "यही समस्या है नीलम की, इस घर में आपका जो ओपिनियन है, वो सामने आता ही नहीं। सच कड़वा होता है। आप एक ऐसी कमजोर प्रतियोगी हो कि इनसे आपको कोई खतरा नहीं।"

वहीं, नेहल को भी सलमान की ओर से जमकर फटकार मिली। नेहल ने बसीर को फ्लर्टी बताया था। उन्होंने कहा था कि बसीर ने फ्लर्ट करने में अपनी लाइन क्रॉस कर दी। उनके और बसीर के बीच शो में एक अलग एंगल दिखाया जा रहा है, जो सही नहीं है। इस बात पर सलमान ने नेहल को कड़ी चेतावनी दी और उन्हें सावधानी बरतने को कहा। इसके अलावा तान्या मित्तल को भी सलमान ने आड़े हाथ लिया, क्योंकि मालती के घर आने के बाद तान्या का व्यवहार बदल गया है। सलमान ने कहा कि तान्या अब अपने दोस्तों से दूर होती जा रही हैं और ऐसा लगता है जैसे वह इनसिक्योर हो गई हैं।

इसके अलावा, सलमान ने अन्य प्रतियोगियों की भी तारीफ की। उन्होंने अभिषेक बजाज, मृदुल तिवारी, शहबाज और फरहाना की जमकर प्रशंसा की।

'बिग बॉस' का एक और प्रोमो सामने आया है, जिसमें घरवालों से मालती चाहर के लिए एक खास टास्क करवाया गया, जिसमें उन्हें यह बताना था कि मालती की इमेज पॉजिटिव है या नेगेटिवअशनूर, अमाल, शहबाज, अभिषेक, जीशान और प्रणित ने मालती को 'ग्रीन फ्लैग', यानी पॉजिटिव, बताया, जबकि बाकी घरवालों ने उन्हें 'रेड फ्लैग', यानी नेगेटिव, माना।

संपादकीय दृष्टिकोण

'बिग बॉस' का यह एपिसोड न केवल मनोरंजन का स्रोत है बल्कि यह सामाजिक मुद्दों पर भी ध्यान केंद्रित करता है। प्रतियोगियों की बातचीत और उनके व्यवहार दर्शकों को एक महत्वपूर्ण संदेश देती है। यह शो कई मुद्दों पर प्रकाश डालता है और युवा पीढ़ी को प्रेरित करता है।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिग बॉस 19 का 'वीकेंड का वार' कब होगा?
बिग बॉस 19 का 'वीकेंड का वार' हर शनिवार और रविवार को प्रसारित होता है।
क्या इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन होगा?
हां, इस हफ्ते एक शॉकिंग एलिमिनेशन की उम्मीद है।
सलमान खान प्रतियोगियों को क्यों डांटते हैं?
सलमान खान प्रतियोगियों को उनकी गलतियों के लिए सुधारात्मक नसीहत देने के लिए डांटते हैं।
प्रणित मोरे की कॉमेडी के बारे में क्या खास है?
प्रणित मोरे की कॉमेडी हमेशा दर्शकों को हंसाने में सफल होती है और सलमान भी उनकी तारीफ करते हैं।
नीलम को सलमान ने क्यों डांटा?
सलमान ने नीलम को उनकी कमजोरियों के लिए डांटा, जो दर्शकों के लिए एक महत्वपूर्ण पल था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले