27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार चुनाव में 'कहो दिल से, नीतीश फिर से' की पुष्टि होगी? एनडीए की प्रचंड जीत?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार चुनाव में 'कहो दिल से, नीतीश फिर से' की पुष्टि होगी? एनडीए की प्रचंड जीत?

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल्स की एक नई लहर चल रही है। क्या नीतीश कुमार फिर से सत्ता में लौटेंगे? जानिए विभिन्न एजेंसियों के आंकड़े और उनका क्या कहना है।

मुख्य बातें

नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की संभावित जीत।
अलग-अलग एजेंसियों द्वारा विभिन्न सीटों का अनुमान।
अंतिम परिणाम १४ नवंबर को घोषित होंगे।

नई दिल्ली, ११ नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी २४३ सीटों पर मतदान समाप्त होने के बाद अब एग्जिट पोल का दौर शुरू हो चुका है। मंगलवार को कई एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आए हैं। इन एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है।

चाणक्य एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए दिखाया गया है। इस पोल में एनडीए को १३०-१३८ सीटें, महागठबंधन को १००-१०८ सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य दलों को ३-५ सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं।

पोल डायरी के एग्जिट पोल में भी एनडीए की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। यहां एनडीए को १०८-२०९ सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन ३२-४९ सीटों पर सीमित होती दिख रही है। अन्य दलों के खाते में १-५ सीटें जाने का अनुमान है।

प्रजा पोल एनालिटिक्स के एग्जिट पोल में एनडीए को १८६ सीटें, महागठबंधन को ५० सीटें और अन्य को ७ सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

टीआईएफ रिसर्च के एग्जिट पोल में एनडीए को १४५-१६३ सीटें, महागठबंधन को ७६-९५ सीटें और अन्य को ३-६ सीटें मिलने का अनुमान है।

पी-मार्क के एग्जिट पोल में भी एनडीए की सरकार बनने की संभावना जताई गई है, जिसमें एनडीए को १४२-१६२ सीटें और महागठबंधन को ८०-९८ सीटें मिलने का अनुमान है। जनसुराज के खाते में १-४ सीटें और अन्य के खाते में ०-३ सीटें जाने का संभावित अनुमान है।

हालांकि, एग्जिट पोल अंतिम परिणाम नहीं दर्शाते हैं। बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह १४ नवंबर को ही स्पष्ट होगा। बिहार में कुल २४३ विधानसभा सीटें हैं, और सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा १२२ है। वर्तमान में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है।

संपादकीय दृष्टिकोण

राजनीतिक परिदृश्य को दर्शाने वाले महत्वपूर्ण संकेत हैं। हालाँकि, इन आंकड़ों को अंतिम परिणाम नहीं माना जा सकता, लेकिन ये निश्चित रूप से आगामी चुनावों के लिए एक संकेतक हो सकते हैं।
RashtraPress
27 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार में कितनी विधानसभा सीटें हैं?
बिहार में कुल २४३ विधानसभा सीटें हैं।
एग्जिट पोल क्या होते हैं?
एग्जिट पोल मतदान के बाद मतदाताओं से संकलित आंकड़े होते हैं, जो चुनाव के संभावित परिणामों का अनुमान बताते हैं।
कब तक चुनाव के परिणाम आएंगे?
बिहार चुनाव के परिणाम १४ नवंबर को घोषित होंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले