4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या विपक्ष के नेता अभी घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं: नितिन नबीन?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या विपक्ष के नेता अभी घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं: नितिन नबीन?

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव की गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी बढ़ रही है। नितिन नबीन ने कहा कि एनडीए चुनावी प्रचार में जुट गया है जबकि विपक्ष के नेता घर से बाहर नहीं निकल पा रहे। जानें इस राजनीतिक हलचल के पीछे की असलियत।

मुख्य बातें

बिहार विधानसभा चुनाव की गतिविधियाँ तेज़ हो रही हैं।
सत्ता पक्ष ने विपक्ष को घेरना शुरू कर दिया है।
नितिन नबीन ने एनडीए की चुनावी तैयारी की बात की।
विपक्ष के नेता अभी भी घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
स्थानीय विकास योजनाओं का जिक्र किया गया है।

पटना, 21 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव की गतिविधियाँ अब अपने चरम पर पहुँच चुकी हैं। इस दौरान, सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी का सिलसिला भी तेज हो गया है। सत्ता पक्ष लगातार विपक्ष के गठबंधन में सीट बंटवारे की असमर्थता को लेकर सवाल उठा रहा है।

इस बीच, बिहार के मंत्री नितिन नबीन ने मंगलवार को कहा कि एक ओर जहाँ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत कर चुका है, वहीं विपक्ष के नेता अभी घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

जनसंपर्क के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र में निकले नितिन नबीन ने बताया कि उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य राज्य के मुख्यमंत्री भी जनसभाओं में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से बिहार का दौरा करने वाले हैं।

बिहार के मंत्री और बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी नितिन नबीन ने विधानसभा के गौतम बुद्ध मंडल के अंतर्गत दूजरा शक्तिकेंद्र पर पॉकेट बैठक में भाग लिया और उसके बाद जनसंपर्क अभियान में जुट गए। शाम को विश्वविद्यालय मंडल अंतर्गत लंगरटोली से सब्जीबाग तक पदयात्रा कर जनसंपर्क अभियान चलाया।

प्रत्याशी नितिन नबीन ने स्थानीय लोगों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में विधानसभा के सभी क्षेत्रों के विकास के लिए पर्याप्त प्रयास किए हैं। यही वजह है कि सिपारा अब अपने सड़कों के विकास के कारण एक उन्नत क्षेत्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि 2024 से मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के पुनः प्रारंभ होने पर शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक योजनाएँ लागू की गई हैं; बांकीपुर विधानसभा में पिछले एक वर्ष में 80 करोड़ रुपए की योजनाएँ लागू की गई हैं।

उन्होंने उपस्थित लोगों से चुनाव में भाग लेकर मतदान के दिन अपना योगदान देने की अपील की, ताकि विकास की गति नई सरकार के गठन के बाद भी निरंतर बनी रहे।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि बिहार की राजनीति में चुनावी माहौल हर बार नई चुनौतियाँ लेकर आता है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी का यह दौर दर्शाता है कि राजनीतिक माहौल कितना तनावपूर्ण है। सभी पक्षों को अपनी रणनीतियाँ बेहतर बनानी होंगी।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार विधानसभा चुनाव कब हो रहे हैं?
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख अभी तक घोषित नहीं हुई है, लेकिन चुनाव की प्रक्रिया तेज़ हो रही है।
विपक्ष का गठबंधन क्यों कमजोर दिख रहा है?
विपक्ष के गठबंधन में सीट बंटवारे के मुद्दे पर असमंजस है, जिससे उनकी स्थिति कमजोर हो रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले