12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार चुनाव में महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार चुनाव में महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद है?

सारांश

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने महागठबंधन के भीतर स्थिति को सामान्य बताते हुए कहा है कि सीट शेयरिंग पर कोई विवाद नहीं है। वे आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मजबूत तैयारी की बात कर रहे हैं। आइए जानते हैं उनके बयान के पीछे की सच्चाई और चुनावी रणनीति।

मुख्य बातें

महागठबंधन में सब कुछ सामान्य है।
सीट बंटवारे पर कोई विवाद नहीं है।
राजद के बयानों को खारिज किया गया है।
इमरान प्रतापगढ़ी ने भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाए।
कांग्रेस नेता ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवाओं को प्रेरित किया।

नई दिल्ली, 19 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा है कि महागठबंधन के भीतर सब कुछ सामान्य है और सीट शेयरिंग को लेकर कोई विवाद नहीं है। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन मजबूती से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब गठबंधन के घटक दल सीट बंटवारे पर अंतिम मंथन कर रहे हैं।

राजेश राम ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, सीट शेयरिंग, राजद के साथ वार्ता और गठबंधन के सहयोगियों के साथ आगे की रणनीति पर खुलकर बात की।

राजेश राम ने राजद के 'अकेले चुनाव लड़ने' के बयानों को खारिज करते हुए कहा कि मीडिया में इस तरह की खबरें आ रही हैं, लेकिन मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि गठबंधन हर दिन के साथ मजबूत हो रहा है।

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि सीट बंटवारा किस फॉर्मेट में होगा और इंडिया गठबंधन से जो सकारात्मक वार्ता चली है, उस पर चर्चा होगी। गठबंधन के साथियों के साथ मिलजुलकर आगे कैसे बढ़ना है, इस पर फोकस रहेगा।

सीटों की संख्या पर उन्होंने कहा कि सीटों के बारे में कोई गठबंधन नहीं बताएगा। गठबंधन में शामिल सभी को यह अधिकार है कि मिलजुलकर संयुक्त रूप से इस पर चर्चा करें। इंडिया गठबंधन के लोग सभी मुद्दों पर बात करते हैं। एकजुट होकर एक साथ निर्णय ले रहे हैं। हम कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं।

वहीं कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार में 'घुसपैठियों' वाले बयान पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने इस बयान को 'पुराना राग' बताते हुए कहा कि भाजपा के पास नया कुछ नहीं है। झारखंड विधानसभा चुनाव और दिल्ली चुनाव में भाजपा का यही राग रहता है।

बिहार समझदार प्रदेश है और उसकी बातों में नहीं आने वाला है। उन्होंने सवाल किया-आरा के मैदान में जो एक लाख करोड़ का पैकेज दिया गया, उसका क्या हुआ? हर साल बाढ़ से लोगों का सब कुछ बर्बाद होता है, उसके बारे में बिहार की डबल इंजन की सरकार क्या कर रही है?

राहुल गांधी के 'लोकतंत्र बचाओ' बयान पर उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र, संविधान और संस्थाओं को बचाने का काम तो युवा ही करेगा।

कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने राहुल गांधी के 'लोकतंत्र बचाओ' वाले बयान पर कहा कि यदि कोई युवा भुखमरी, बेरोजगारी या पलायन जैसी समस्याओं का सामना कर रहा है तो राहुल गांधी ने इसकी हकीकत सामने रखी है। उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी के लिए आज की पीढ़ी को कुछ करना होगा। इसके लिए वर्तमान सरकार को लोकतांत्रिक तरीके से हराना होगा।

तेजस्वी यादव की यात्रा में कांग्रेस नेताओं के नहीं दिखने पर उन्होंने कहा कि यात्रा में कहीं कोई दिक्कत नहीं है। बहुत सारे जिले छूट गए थे। इसमें कहीं कोई कठिनाई नहीं है। भाजपा की ख्वाहिश है कि कहीं कोई खटपट हो जाए लेकिन ऐसा नहीं होगा। वह चाहे जो कर लें।

बिहार स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक पर कांग्रेस नेता ने कहा कि आज यह एक औपचारिक और गंभीर बैठक है। इसमें कई तथ्य रखे जाएंगे कि कौन कहां से लड़ेगा और क्या विकल्प हो सकते हैं। फील्ड में काम करने वाले सचिव और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट भी स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष के सामने प्रस्तुत होगी। इन्हीं तथ्यों के आधार पर कुछ सिद्धांत तय किए जाएंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन चुनावी रणनीति में कई मुद्दे हैं जिन्हें हल करने की आवश्यकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि गठबंधन अपने सहयोगियों के साथ कैसे आगे बढ़ता है।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर क्या विवाद है?
राजेश राम ने स्पष्ट किया है कि महागठबंधन के भीतर सब कुछ सामान्य है और सीट शेयरिंग को लेकर कोई विवाद नहीं है।
राजद के अकेले चुनाव लड़ने के बयानों पर क्या प्रतिक्रिया है?
राजेश राम ने इन बयानों को खारिज किया है और कहा है कि गठबंधन मजबूत हो रहा है।
बिहार में चुनावी रणनीति क्या होगी?
गठबंधन के साथियों के साथ मिलकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
इमरान प्रतापगढ़ी ने अमित शाह के बयान पर क्या कहा?
उन्होंने इसे 'पुराना राग' बताया और भाजपा को नए मुद्दों की कमी के लिए आलोचना की।
राहुल गांधी के 'लोकतंत्र बचाओ' बयान पर क्या प्रतिक्रिया है?
कांग्रेस नेता ने कहा कि युवाओं को लोकतंत्र की रक्षा करने का काम करना होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले