27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार की समझदार जनता ने राहुल गांधी और महागठबंधन को दंड दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार की समझदार जनता ने राहुल गांधी और महागठबंधन को दंड दिया?

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों पर भाजपा नेता राम कदम ने राहुल गांधी के बयान का कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि समझदार जनता ने महागठबंधन को दंड दिया है। क्या यह सच है कि बिहार की चुनावी राजनीति में बदलाव आ रहा है? जानिए इस लेख में!

मुख्य बातें

बिहार की समझदार जनता ने महागठबंधन को दंड दिया।
राम कदम का पलटवार राहुल गांधी के बयान पर।
सोशल मीडिया का युग और जनता की जागरूकता।
एनडीए की जीत को तपस्या की जीत माना जा रहा है।
राजनीति में बदलाव का संकेत।

मुंबई, 16 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र के भाजपा नेता राम कदम ने बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राहुल गांधी के उस बयान पर कड़ा जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बिहार का यह परिणाम वास्तव में आश्चर्यजनक है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। राम कदम ने कहा कि बिहार की समझदार जनता ने राहुल गांधी और पूरे महागठबंधन को दंड देने का कार्य किया है।

रविवार को मुंबई में राष्ट्र प्रेस से बातचीत के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी को यह समझ नहीं आया कि जिस छल और झूठ का वह शोर मचा रहे हैं, उसका उल्टा असर होगा, क्योंकि देश की जनता अब जाग चुकी है। उन्हें साफ-साफ समझ आ गया है कि क्या सच है और क्या झूठ।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा था, "मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वास्तव में आश्चर्यजनक है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।"

भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि पूरे विपक्ष ने बिहार और देश भर में भ्रम फैलाने की कोशिश की। लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने संविधान को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास किया था। उस समय वे सफल हुए और कहीं न कहीं उनके दिलो-दिमाग में यह बात बैठ गई कि फिर से भ्रम फैलाने से जनता बहक सकती है। लेकिन यह सोशल मीडिया का युग है, आजकल स्कूल जाने वाले बच्चे भी होशियार हैं। देश की जनता को मूर्ख समझने का प्रयास राहुल गांधी और विपक्ष के नेताओं ने किया। इसका जवाब जनता ने दंड देकर दिया।

उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए को जीत मिली। यह तपस्या की जीत है, पीएम मोदी की सोच और सक्षम नेतृत्व की जीत है। सत्ता पक्ष में होने के बावजूद हमारी मंशा साफ है कि बिहार को आगे बढ़ाना है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या बिहार में एनडीए की जीत का अर्थ है?
एनडीए की जीत यह दिखाती है कि जनता ने उन्हें फिर से अपने विश्वास का प्रतीक माना है।
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का क्या कहना है?
भाजपा नेता राम कदम ने राहुल के बयान को पलटते हुए कहा कि जनता ने महागठबंधन को दंड दिया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले