क्या बिहार के सभी सम्मानित मतदाताओं को इस अपार जनसमर्थन के लिए धन्यवाद कहने का समय आ गया है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार के सभी सम्मानित मतदाताओं को इस अपार जनसमर्थन के लिए धन्यवाद कहने का समय आ गया है?

सारांश

बिहार में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है, जबकि महागठबंधन पीछे है। जदयू ने अपार जनसमर्थन के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद कहा। क्या यह बिहार के भविष्य के लिए एक सकारात्मक संकेत है? जानें सभी प्रमुख अपडेट इस लेख में।

मुख्य बातें

एनडीए का स्पष्ट बहुमत हासिल करना जदयू का बिहार की जनता को धन्यवाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विश्वास जताना डबल इंजन सरकार का समर्थन भविष्य में विकास की संभावनाएं

पटना, 14 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने की संभावना नजर आ रही है। हालांकि, मतगणना अभी भी जारी है, लेकिन रुझानों में एनडीए स्पष्ट बहुमत की ओर अग्रसर है। एनडीए 200 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि महागठबंधन केवल 35 पर सिमटता दिख रहा है। चुनावी रुझानों पर भाजपा और कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस संदर्भ में जदयू ने बिहार की जनता को अपार समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बिहारवासियों को जीत की शुभकामनाएं दी हैं। जदयू ने लिखा, "आभार बिहार। बिहार के सभी सम्मानित मतदाताओं को इस अपार जनसमर्थन के लिए हृदय से धन्यवाद। आपके विश्वास ने विकास और सुशासन के मार्ग को और अधिक मजबूत किया है।"

इससे पहले, बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार पर विश्वास व्यक्त किया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके सहयोग के लिए हृदय से धन्यवादएनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाई और भारी बहुमत हासिल किया है।

सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि इस भारी जीत के लिए एनडीए गठबंधन के सभी सहयोगियों, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी एवं उपेंद्र कुशवाहा को भी धन्यवाद एवं आभार। आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार देश के सबसे विकसित राज्यों में शामिल होगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को बिहार के मतदाताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जनता ने डबल इंजन की सरकार पर वोट की मुहर लगाई है।

बता दें कि 243 विधानसभा सीटों पर हुए दो चरण के मतदान के बाद चुनाव आयोग ने शुक्रवार को रुझान जारी किए हैं। इन रुझानों में एनडीए को 200 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान है। इस भारी बहुमत से एनडीए के खेमे में जोश और उमंग का संचार देखने को मिल रहा है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैं बिहार के मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं। बिहार के मतदाताओं ने प्रदेश में कानून के राज में हुए विकास और पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा डबल इंजन सरकार के माध्यम से बिहार की प्रगति में दिए गए योगदान को अपना आशीर्वाद दिया है। मैं एक बार फिर से मतदाताओं को धन्यवाद करता हूं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बिहार के चुनाव परिणाम एक महत्वपूर्ण मोड़ हैं। एनडीए की संभावित जीत से यह स्पष्ट होता है कि जनता ने विकास और स्थिरता के लिए अपना समर्थन दिया है। यह चुनावी रुझान न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश की राजनीति पर प्रभाव डालेंगे।
RashtraPress
19 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को कितनी सीटें मिल सकती हैं?
रुझानों के अनुसार, एनडीए को 200 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान है।
जदयू ने बिहार की जनता को क्यों धन्यवाद कहा?
जदयू ने अपार जनसमर्थन के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद कहा है, जिसने विकास और सुशासन को मजबूत किया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्या कहा?
नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के लोगों ने भारी बहुमत देकर हमारी सरकार पर विश्वास जताया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने क्या प्रतिक्रिया दी?
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और डबल इंजन सरकार पर वोट की मुहर लगने की बात कही।
एनडीए की जीत से बिहार का भविष्य कैसा होगा?
एनडीए की जीत से बिहार में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी और यह राज्य को अधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में लाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले