27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में अगस्त से 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में अगस्त से 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी?

सारांश

बिहार सरकार ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है, जिसके तहत अगस्त से सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। यह कदम सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। जानिए इस योजना के बारे में विस्तार से।

मुख्य बातें

अगस्त 2025 से 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी।
1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा।
सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने के लिए विशेष योजनाएं।
कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को वित्तीय सहायता।
राज्य की बिजली वितरण प्रणाली में सुधार।

पटना, 18 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के निवासियों को अगस्त महीने से 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। बिहार मंत्रिमंडल की शुक्रवार को आयोजित बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की इस बैठक में केवल इसी एक प्रस्ताव पर चर्चा की गई।

बैठक में यह बताया गया कि राज्य में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए, सभी घरेलू उपभोक्ताओं को जुलाई 2025 की खपत के आधार पर एक अगस्त से 125 यूनिट प्रति माह तक शत-प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में अतिरिक्त 3797 करोड़ रुपये बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी को प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।

साथ ही, राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को न्यूनतम 1.1 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए, कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को पूर्ण वित्तीय सहायता और अन्य घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए वित्तीय सहायता देने की भी स्वीकृति दी गई।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो दिन पहले ही इस योजना की घोषणा की थी। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा था, "हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि एक अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिजली बिल से राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा।"

उन्होंने आगे बताया कि हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर या नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह सौर ऊर्जा के उपयोग को भी प्रोत्साहित करता है। यह एक सकारात्मक कदम है जो राज्य की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार में 125 यूनिट बिजली मुफ्त कब से मिलेगी?
बिहार में 125 यूनिट बिजली मुफ्त अगस्त 2025 से उपलब्ध होगी।
यह योजना कितने परिवारों को लाभ पहुंचाएगी?
इस योजना से 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा।
क्या सौर ऊर्जा संयंत्रों के लिए कोई वित्तीय सहायता मिलेगी?
हां, कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को पूर्ण वित्तीय सहायता और अन्य घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी।
क्या यह योजना सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देगी?
जी हां, यह योजना सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बनाई गई है।
मुख्यमंत्री ने इस योजना के बारे में कब घोषणा की थी?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस योजना की घोषणा 16 जुलाई को की थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले