10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में 1 अगस्त से 125 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी? लोगों ने सीएम नीतीश का आभार व्यक्त किया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में 1 अगस्त से 125 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी? लोगों ने सीएम नीतीश का आभार व्यक्त किया

सारांश

बिहार में 1 अगस्त से 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना की घोषणा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस निर्णय से राज्य के लाखों परिवारों को होगा फायदा। जानें इस योजना के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

मुख्य बातें

1 अगस्त से 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना लागू होगी।
लगभग 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा।
सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की योजना है।
बिजली बिल में बचत होगी।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

पटना, 17 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि 1 अगस्त से राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी। यह सुविधा जुलाई 2025 के बिल से लागू होगी। इस योजना से आम लोग बेहद खुश हैं।

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के कठेर गांव के किसान पंकज कुमार सिंह ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "यह योजना हमारे लिए बहुत फायदेमंद है। इसके लिए हम नीतीश कुमार और पीएम मोदी का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं। अब हम बिजली का सही उपयोग कर सकेंगे।"

इसी प्रकार, बांका के फतेहपुर पंचायत की गृहिणी मंनचन देवी ने कहा, "पहले हर महीने 400 रुपये बिजली बिल में खर्च होते थे, लेकिन अब यह पैसा बच जाएगा और हम इसे अन्य आवश्यक कार्यों में लगा सकेंगे। इसके लिए मैं नीतीश कुमार और पीएम मोदी को धन्यवाद देती हूं।"

सरकार ने इस योजना को लागू करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का वादा किया है ताकि सभी पात्र परिवारों को इसका लाभ मिल सके। इस घोषणा से बिहार के लोगों में उम्मीद जगी है कि यह योजना उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाएगी और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

सीएम नीतीश ने कहा कि इस 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना से बिहार के करीब 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा लाभ होगा। इसके साथ ही, अगले तीन वर्षों में सभी घरेलू उपभोक्ताओं के घरों की छतों या नजदीकी सार्वजनिक स्थानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे, जिससे बिजली की बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस योजना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि 'कुटीर ज्योति योजना' के तहत अत्यंत गरीब परिवारों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। अन्य उपभोक्ताओं के लिए भी सरकार इस कार्य में आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इस पहल से बिहार में अगले तीन वर्षों में लगभग 10,000 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन संभव होगा, जो राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। यह पहल न केवल ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान करेगी।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना कब से लागू होगी?
यह योजना 1 अगस्त से लागू होगी।
इस योजना से कितने परिवारों को लाभ होगा?
इस योजना से लगभग 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा।
क्या सरकारी सहायता मिलेगी?
हाँ, राज्य सरकार सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने में आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
इस योजना का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का उद्देश्य लोगों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 साल पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले