26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में 14 लाख फर्स्ट टाइम वोटर मतदान करेंगे? इस बार 90,712 पोलिंग बूथ होंगे: सीईसी ज्ञानेश कुमार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में 14 लाख फर्स्ट टाइम वोटर मतदान करेंगे? इस बार 90,712 पोलिंग बूथ होंगे: सीईसी ज्ञानेश कुमार

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव में 14 लाख नए मतदाता होंगे, 90,712 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। इस बार मतदान प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने का दावा किया गया है। सभी मतदाताओं के लिए चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से आयोजित किए जाएंगे। जानें पूरी जानकारी इस लेख में।

मुख्य बातें

बिहार में 90,712 पोलिंग बूथ होंगे।
14 लाख फर्स्ट टाइम वोटर मतदान करेंगे।
मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया गया है।
चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी होंगे।
दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों को भी मतदान की सुविधा मिलेगी।

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी कि बिहार में इस बार 90,712 पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे। इनमें से 13,911 बूथ शहरी क्षेत्र में और 76,801 ग्रामीण क्षेत्र में होंगे। 1,044 पोलिंग बूथों की देखरेख महिलाओं द्वारा की जाएगी।

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार में कुल मतदाता संख्या लगभग 7.43 करोड़ है, जिसमें 3.92 करोड़ पुरुष और 3.50 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा, 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता और 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता भी वोटर सूची में हैं। 4.04 लाख वरिष्ठ नागरिक (85 वर्ष से अधिक उम्र) भी मतदाता हैं, जबकि 100 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 14 हजार है। इस बार लगभग 14 लाख फर्स्ट टाइम वोटर भी हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीईसी ज्ञानेश कुमार ने यह भी कहा कि बिहार के चुनाव इस बार मतदाताओं के लिए और भी सुगम और सरल होंगे। चुनावी प्रक्रिया के दौरान पूरी मशीनरी मतदाताओं के साथ खड़ी रहेगी। कानून व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और चुनाव पूर्णतः शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से करवाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 24 जून को शुरू हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के माध्यम से मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया गया। 1 अगस्त को ड्राफ्ट सूची जारी की गई और सभी राजनीतिक दलों को सौंपी गई। 1 अगस्त से 1 सितंबर तक आपत्ति और दावे के लिए समय दिया गया। 30 सितंबर को फाइनल मतदाता सूची जारी की गई, जो सभी राजनीतिक दलों को सौंप दी गई है।

अगर मतदाता सूची में कोई त्रुटि है, तो जिलाधिकारी के पास अपील की जा सकती है। यदि किसी का नाम छूटा है, तो वह नॉमिनेशन के 10 दिन पहले तक इसे जोड़ सकता है।

गौरतलब है कि 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में संपन्न हुए थे। पहले चरण में 28 अक्टूबर 2020 को 71 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण में 3 नवंबर94 सीटों और तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान किया गया। मतगणना 10 नवंबर को की गई थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

और ऐसा ही प्रयास बिहार में किया जा रहा है।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार में मतदान के लिए कितने पोलिंग बूथ होंगे?
इस बार बिहार में कुल 90,712 पोलिंग बूथ होंगे।
फर्स्ट टाइम वोटरों की संख्या कितनी है?
14 लाख फर्स्ट टाइम वोटर इस बार मतदान करेंगे।
क्या दिव्यांग मतदाता भी वोट डाल सकेंगे?
जी हाँ, 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता भी वोटर सूची में शामिल हैं।
मतदाता सूची में त्रुटि होने पर क्या करें?
अगर मतदाता सूची में कोई त्रुटि है, तो जिलाधिकारी के पास अपील की जा सकती है।
बिहार में चुनाव कब होंगे?
बिहार में चुनाव की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले