10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अनुकंपा की राजनीति करने वालों को अब बिहार स्वीकार नहीं करेगा?: विजय सिन्हा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अनुकंपा की राजनीति करने वालों को अब बिहार स्वीकार नहीं करेगा?: विजय सिन्हा

सारांश

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बिहार अब अनुकंपा पर राजनीति करने वालों को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने तेजस्वी को अपनी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र दिखाने की चुनौती दी। इस लेख में उनके बयानों और राजनीतिक स्थिति की गहराई में जाएँ।

मुख्य बातें

अनुकंपा पर राजनीति अब बिहार में नहीं चलेगी।
तेजस्वी यादव को शैक्षणिक योग्यता का प्रमाणपत्र दिखाने की चुनौती।
राजनीतिक परिवारवाद पर सवाल उठाए गए।
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा पर विजय सिन्हा की तीखी टिप्पणियाँ।
बिहार की जनता अब पारदर्शिता और योग्यता की मांग कर रही है।

पटना, 13 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को राजद नेता तेजस्वी यादव पर सीधा हमला करते हुए उन्हें अपनी शैक्षणिक योग्यता का प्रमाणपत्र दिखाने की चुनौती दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिहार अब अनुकंपा पर राजनीति करने वालों को स्वीकार नहीं करेगा।

मीडिया से बातचीत के दौरान विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि तेजस्वी यादव ने उनकी डिग्री को लेकर सवाल उठाए थे, जिसके जवाब में उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र सार्वजनिक किए और इसकी जांच करवाने की भी चुनौती दी।

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 17 अगस्त से प्रस्तावित बिहार यात्रा पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, “ये दोनों जोकर नौटंकी करेंगे। बिहार के लोगों का मनोरंजन करेंगे, यही इनका खेल बाकी रह गया है, क्योंकि इनके पिताजी अब वृद्ध हो गए हैं और जनता को हंसा नहीं पाते हैं।” उन्होंने परिवारवाद के मुद्दे पर भी तेजस्वी यादव को घेरा और कहा कि जिस समाज से वे आते हैं, वहां कई पढ़े-लिखे लोग हैं, तो फिर सत्ता में सिर्फ उनके परिवार के लोग ही क्यों आना चाहते हैं? समाज के अन्य लोग क्यों नहीं?

राहुल गांधी के “भयानक परिणाम” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जो व्यक्ति डरपोक और कायर होता है, वह हमेशा धमकी की भाषा बोलता है। संवैधानिक पद पर बैठकर इस तरह की भाषा उनके संस्कार को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव झूठ और भ्रम फैला रहे हैं, और ऐसे चरित्र के लोग राष्ट्र और राज्य के लिए स्वीकार्य नहीं हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ये नेता परिवारतंत्र और लूटतंत्र के समर्थक हैं, राजनीति को अपनी जागीर बनाना चाहते हैं। इंडी गठबंधन के लोग पहले संविधान की पुस्तक लेकर गरीबों को बरगलाने का खेल खेल चुके हैं और अब संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने में लगे हैं। क्योंकि वे चुनाव हार रहे हैं, इसलिए उनके लिए बेहतर होगा कि पलायन कर जाएं।

राष्ट्र प्रेस

एमएनपी/डीएससी

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि बिहार की राजनीतिक स्थिरता में अनुकंपा और परिवारवाद का कोई स्थान नहीं है। विजय कुमार सिन्हा के बयानों ने एक बार फिर यह साबित किया है कि जनता अब पारदर्शिता और योग्यता की मांग कर रही है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार में अनुकंपा की राजनीति का क्या भविष्य है?
बिहार में अनुकंपा की राजनीति का भविष्य संदिग्ध है, क्योंकि उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जनता अब इस प्रकार की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी।
तेजस्वी यादव की शैक्षणिक योग्यता पर विजय सिन्हा का क्या कहना है?
विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव को अपनी शैक्षणिक योग्यता का प्रमाणपत्र दिखाने की चुनौती दी है।
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा का क्या महत्व है?
उनकी यात्रा बिहार के राजनीतिक माहौल को प्रभावित कर सकती है, लेकिन उप मुख्यमंत्री ने इसे केवल मनोरंजन का हिस्सा बताया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 दिन पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले