27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में कानून की स्थिति बेहद खराब है? कांग्रेस नेता कृष्णा अल्लावरु का बयान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में कानून की स्थिति बेहद खराब है? कांग्रेस नेता कृष्णा अल्लावरु का बयान

सारांश

बिहार में कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति पर कांग्रेस नेता कृष्णा अल्लावरु ने नीतीश सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि हर दिन हत्याएं हो रही हैं और भाजपा शासन में बिहार गुंडाराज बन गया है। क्या ये स्थिति बदलेगी?

मुख्य बातें

बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति गंभीर है।
कांग्रेस नेता ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला किया।
बिहार में गुंडाराज का आरोप लगाया गया है।
प्रधानमंत्री को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए।
राज्य में बेरोजगारी बढ़ रही है।

पटना, 7 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। बिहार की राजधानी पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका के हत्या मामले के बाद विपक्ष ने नीतीश सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सोमवार को कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराध को लेकर एनडीए सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि हर दिन लोगों की हत्याएं हो रही हैं। सवाल यह है कि मौजूदा सरकार का क्या औचित्य है?

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता कृष्णा अल्लावरु ने कहा, "हर दिन आम लोगों की हत्या हो रही है। बड़े व्यापारियों की भी उनके घर के बाहर हत्या हो रही है। अगर कोई भी पटना में आकर लोगों की हत्या कर सकता है, चाहे वो अमीर हो या गरीब, तो सरकार को बिहार के लोगों को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "बिहार में गुंडाराज है। भाजपा के शासन में यह देश की 'क्राइम कैपिटल' बन गया है। आम लोग और बड़े व्यापारी मारे जा रहे हैं। जब ऐसा हो रहा है तो वो सरकार क्यों चला रहे हैं? केंद्र सरकार को बिहार की जनता को जवाब देना चाहिए, क्योंकि नीतीश कुमार को मुखौटा बनाकर वो खुद पिछले दरवाजे से शासन कर रहे हैं।"

प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर कांग्रेस नेता ने कहा, "प्रधानमंत्री का स्वागत है, लेकिन दौरे से पहले उन्हें बिहार की जनता को जवाब देना चाहिए। डबल इंजन की सरकार को 11 साल हो चुके हैं, अब तक बिहार को क्या दिया गया? काम कुछ नहीं होता, दिनदहाड़े मर्डर होते हैं। बड़े लोग और छोटे लोग, किसी का कोई ख्याल नहीं है। राज्य में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। जमीनी हकीकत ये है कि हालत हर मोर्चे पर बदतर हो चुकी है।"

कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि जनता के मुद्दों पर प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री दोनों को जवाब देना चाहिए। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बिहार में चुनाव आयोग भाजपा की गोद में बैठकर चुनाव चुराने का काम कर रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह आवश्यक है कि हम बिहार की स्थिति पर ध्यान दें। वर्तमान सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। अगर स्थिति नहीं सुधरती, तो यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या बिहार में अपराध की स्थिति गंभीर है?
जी हां, हालिया रिपोर्टों के अनुसार बिहार में अपराध की स्थिति काफी गंभीर है, जिससे आम जनता में भय का माहौल है।
कांग्रेस नेता ने नीतीश सरकार पर क्या आरोप लगाए?
कांग्रेस नेता कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि बिहार में गुंडाराज है और हत्याएं अक्सर हो रही हैं।
प्रधानमंत्री मोदी का बिहार दौरा कब है?
प्रधानमंत्री मोदी का बिहार दौरा इस महीने के अंत में होगा, लेकिन इससे पहले उन्हें बिहार की समस्याओं का जवाब देना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले