2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार की एनडीए सरकार में कोई सुनने वाला है? : तेजस्वी यादव

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार की एनडीए सरकार में कोई सुनने वाला है? : तेजस्वी यादव

सारांश

बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी चिंता इस बात को लेकर है कि राज्य में अपराध बढ़ रहा है और इसके खिलाफ कोई सुनवाई नहीं हो रही। क्या बिहार की सरकार इस पर ध्यान देगी?

मुख्य बातें

बिहार में अपराध की स्थिति चिंताजनक है।
तेजस्वी यादव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
सरकार को जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
भाजपा नेता की हत्या ने सामाजिक सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।
अपराधियों को संरक्षण देने वाले नेता ों पर निशाना साधा गया है।

पटना, 13 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को फिर सवाल उठाए हैं। पटना के पिपरा थाना क्षेत्र में भाजपा के एक नेता की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने पर भड़के तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए सरकार में कोई सुनने वाला नहीं है।

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल नेटवर्किंग मंच 'एक्स' पर लिखा, "अब पटना में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या। क्या कहें, किससे कहें? एनडीए सरकार में कोई सच्चाई सुनने वाला नहीं, गलती स्वीकारने वाला नहीं? सीएम के स्वास्थ्य का सबको पता है लेकिन भाजपा के दो-दो नकारे उपमुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं? भ्रष्ट भूंजा-डीके पार्टी का कोई बयान नहीं?"

बता दें कि पटना के पिपरा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में शनिवार को सुरेंद्र कुमार (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, परिजन द्वारा लिखित शिकायत के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन में जुट गई है।

बताया गया कि सुरेंद्र केवट परिवार के साथ शेखपुरा गांव में रहते थे। वह पुनपुन प्रखंड भाजपा नेता होने के साथ ही ग्रामीण पशु चिकित्सक थे और खेती-किसानी भी किया करते थे।

इससे पहले भी तेजस्वी यादव ने बिहार की आपराधिक घटनाओं का ब्योरा देते हुए 'एक्स' पर लिखा, "इतने मर्डर हो रहे हैं कि कोई गिन भी नहीं सकता। बिहार में इंसानों का जीवन कीड़े मकोड़े से भी सस्ता। सीतामढ़ी में गोली मारकर व्यवसायी की हत्या, पटना में दुकानदार की हत्या, नालंदा में गोली मारकर नर्स की हत्या, खगड़िया में युवक की गोली मार हत्या, गया और नालंदा में दो-दो की हत्या। चारों तरफ सरकारी गुंडों की गोलियां ही गोलियां। अपराधियों को संरक्षण दे रही सत्ताधारी नेताओं की बोलियां। अपराधियों के साझेदार एनडीए नेता-अधिकारी जाति खोजने में व्यस्त हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बिहार की स्थिति चिंताजनक है। तेजस्वी यादव के सवाल यह दर्शाते हैं कि विपक्ष सरकार की कार्यप्रणाली पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। ऐसे में सरकार को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तेजस्वी यादव ने किस मुद्दे पर सवाल उठाए?
तेजस्वी यादव ने बिहार की कानून व्यवस्था और हाल ही में भाजपा नेता की हत्या पर सवाल उठाए हैं।
सुरेंद्र कुमार की हत्या कब और कहाँ हुई?
सुरेंद्र कुमार की हत्या 12 जुलाई को पटना के पिपरा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में हुई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले