4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या इस बार भी विकास की राजनीति को चुनेगी बिहार की जनता: अमित शाह?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या इस बार भी विकास की राजनीति को चुनेगी बिहार की जनता: अमित शाह?

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा हो चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास के मुद्दे पर विश्वास जताया है। क्या बिहार की जनता फिर से विकास की राजनीति को चुनेगी? जानिए इस बार चुनाव में क्या खास होगा।

मुख्य बातें

6 और 11 नवंबर को मतदान होगा।
14 नवंबर को मतगणना होगी।
विकास और सुशासन के मुद्दे प्रमुख हैं।
जनता से अपील की गई है कि वे मताधिकार का प्रयोग करें।
यह चुनाव बिहार के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार में विधानसभा चुनावों की तिथियों का ऐलान हो चुका है। चुनाव दो चरणों में आयोजित होंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने इस चुनाव का स्वागत किया है।

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा की है। इस लोकतंत्र के महापर्व के लिए समस्त बिहारवासियों को बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बिहार को जंगलराज से निकालकर विकास और सुशासन की नई दिशा दी है। आज बिहार, गरीब कल्याण के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा हर क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बन रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि बिहार की जनता इस बार भी विकास की राजनीति को चुनेगी।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 'एक्स' पर कहा कि चुनाव आयोग ने मतदान और मतगणना की तिथियों का ऐलान कर दिया है। यह चुनाव बिहार की जागरूक जनता से अपील है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और राज्य के सतत विकास के लिए एनडीए गठबंधन को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं।

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, "लोकतंत्र के महापर्व में चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। उनके निर्णय का लोकतंत्र प्रेमी स्वागत करेंगे।

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि बिहार में 6 और 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 14 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे। यह चुनाव अगले पांच साल के लिए नई सरकार के साथ-साथ अगले 25 साल के लिए बिहार के विकास की दिशा तय करेगा।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बिहार की जनता अगले पांच साल में हर जिले में उद्योग लगाने, माताओं-बहनों के स्वरोजगार के सपनों को पूरा करने, युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने और किसानों, बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान बनाए रखने के लिए वोट करेगी। बिहार में इस समय कुल 1 लाख 84 हजार 246 करोड़ रुपए के एक्सप्रेसवे और हाईवे बन रहे हैं। बिहार की जनता इन परियोजनाओं को पूरा कराने के लिए वोट करेगी।

संजय कुमार झा ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की एनडीए सरकार बनेगी और बिहार देश के टॉप टेन स्टेट में पहुंचेगा। यह चुनाव इस बात का प्रमाण बनेगा कि बिहार के विकास की गति को अब झूठ और प्रपंच से नहीं रोका जा सकता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

सुशासन और रोजगार के मुद्दों पर जोर दिया है। यह चुनाव न केवल वर्तमान सरकार के लिए, बल्कि बिहार के भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार विधानसभा चुनाव कब होंगे?
बिहार विधानसभा चुनाव 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी।
इस बार चुनाव में क्या मुद्दे होंगे?
इस बार विकास, रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दे महत्वपूर्ण रहेंगे।
कौन-कौन से नेता चुनाव में सक्रिय रहेंगे?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और संजय कुमार झा जैसे नेता सक्रिय रहेंगे।
राज्य की जनता को क्या करने की सलाह दी गई है?
राज्य की जनता से अपील की गई है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और विकास के लिए सही उम्मीदवार को चुनें।
इस चुनाव का क्या महत्व है?
यह चुनाव आगामी पांच साल के लिए नई सरकार के गठन और राज्य के विकास की दिशा तय करेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले