8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पंजाबी अभिनेता बिन्नू ढिल्लों ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए कदम बढ़ाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पंजाबी अभिनेता बिन्नू ढिल्लों ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए कदम बढ़ाया?

सारांश

पंजाब में बाढ़ ने व्यापक तबाही मचाई है, जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। अभिनेता बिन्नू ढिल्लों ने राहत सामग्री बांटकर पीड़ितों की मदद की और पंजाबी इंडस्ट्री के सहयोग का आश्वासन दिया। जानिए उनकी प्रेरक बातें और सहायता के प्रयास।

मुख्य बातें

बाढ़ ने पंजाब के कई जिलों को प्रभावित किया है।
अभिनेता बिन्नू ढिल्लों ने राहत सामग्री बांटकर मदद की।
समाज के सभी वर्ग इस संकट में एकजुट हो रहे हैं।
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री भी मदद के लिए आगे आई है।
भविष्य में भी सहायता के प्रयास जारी रहेंगे।

गुरदासपुर, 7 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब में बाढ़ ने व्यापक विनाश किया है। इस आपदा ने 1,400 से अधिक गांवों को प्रभावित किया है और लाखों लोग यहां से विस्थापित हो गए हैं।

बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं। अभिनेता बिन्नू ढिल्लों ने भी राहत सामग्री बांटकर मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में संपूर्ण पंजाबी इंडस्ट्री उनके साथ खड़ी है।

राज्यभर में बचाव अभियान जारी है। बाढ़ ने पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, पठानकोट, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, होशियारपुर, मोगा, संगरूर, बरनाला, पटियाला और मोहाली जिलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। भारी बारिश के कारण रावी, व्यास और सतलुज जैसी नदियों के बांधों से पानी छोड़ा गया है, जिससे बाढ़ आई है।

गुरदासपुर जिले में बाढ़ ने बर्बादी फैलाई है। बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सभी अपने-अपने तरीके से आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को अभिनेता बिन्नू ढिल्लों ने गुरदासपुर के गांव चिट्टी का दौरा किया।

उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें राहत सामग्री प्रदान की।

बिन्नू ढिल्लों ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, "इस कठिन समय में हमें सभी को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। पंजाब जिस संकट का सामना कर रहा है, उसमें पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री, एनजीओ, सरकार और अन्य सभी मदद के लिए आगे आए हैं। उनके प्रति दिल से आभार, यही असली पंजाब है जो संकट में एकजुट रहता है।"

उन्होंने आगे कहा, "मेरा भाई जो कनाडा में है, उसने मुझसे कहा कि बाढ़ के बाद कई बीमारियाँ आएंगी, इसलिए हमें और भी लोगों का ध्यान रखना होगा। इसलिए हम भविष्य में भी आएंगे। यह मायने नहीं रखता कि आप कितना सामान ला रहे हैं, बल्कि यह महत्वपूर्ण है कि आपकी सोच क्या है। हमें पंजाब को फिर से खड़ा करने के लिए आगे आना चाहिए। भगवान हमारे साथ है, राहत सामग्री हर जगह से आ रही है, हम जल्द ही पुनः उठ खड़े होंगे।"

संपादकीय दृष्टिकोण

समाज एकजुट होकर उसकी चुनौतियों का सामना करता है।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिन्नू ढिल्लों ने बाढ़ प्रभावितों की मदद कैसे की?
बिन्नू ढिल्लों ने राहत सामग्री बांटकर बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता की।
बाढ़ ने पंजाब में किस क्षेत्र को प्रभावित किया?
बाढ़ ने पंजाब के कई जिलों जैसे गुरदासपुर, अमृतसर, पठानकोट आदि को प्रभावित किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले