क्या करीना कपूर खान ने उत्तर भारत में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपील की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या करीना कपूर खान ने उत्तर भारत में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपील की?

सारांश

उत्तर भारत में बाढ़ के संकट के बीच, करीना कपूर खान ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपील की है। जानें कैसे आप भी राहत कार्य में योगदान दे सकते हैं।

मुख्य बातें

करीना कपूर खान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद की अपील की है।
पंजाब में बाढ़ का सबसे अधिक असर है।
राहत कोष में दान करना एक अच्छा विकल्प है।
सोनू सूद ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए हैं।

मुंबई, 2 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर भारत की नदियां काफी उफान पर हैं और बाढ़ ने व्यापक तबाही मचा दी है। इस संकट के बीच, बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की है और सभी से इस दिशा में मदद करने की अपील की है।

करीना कपूर ने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो पोस्ट साझा की हैं। उन्होंने लिखा, "मेरी प्रार्थनाएं उत्तर भारत में बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। ईश्वर आपको जल्द से जल्द राहत और शक्ति प्रदान करें। बाढ़ ने कई लोगों की जान ले ली है, घर उजड़ गए हैं और आजीविका छिन गई है। इसलिए मैं सभी सक्षम व्यक्तियों से अनुरोध करती हूं कि राहत कोष में जितना संभव हो दान करें और जो लोग कर सकते हैं, कृपया विश्वसनीय राहत कोषों का समर्थन करें और मदद करने में जुटे स्थानीय लोगों का हाथ बटाएं।

उन्होंने अपनी अगली पोस्ट में हेल्पलाइन नंबर्स की एक सूची भी साझा की है।

ज्ञात हो कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ का प्रकोप बहुत अधिक है। इस स्थिति के कारण हजारों लोग विस्थापित हो चुके हैं।

इससे पहले, सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं पंजाब के साथ हूं। इस विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित कोई भी व्यक्ति अकेला नहीं है। हम सब मिलकर हर एक व्यक्ति को फिर से अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद करेंगे। यदि आपको किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता है, तो कृपया बेझिझक संदेश भेजें। हम आपकी हरसंभव मदद करने की कोशिश करेंगे।"

उन्होंने कहा कि पंजाब उनकी आत्मा है और "चाहे सब कुछ चला जाए, मैं पीछे नहीं हटूंगा। हम पंजाबी हैं और हम हार नहीं मानते।"

बात करें पंजाब की, तो यहाँ बाढ़ का सबसे अधिक कहर देखने को मिल रहा है। अमृतसर में 35 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं, और फिरोजपुर में 24 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में हैं। फाजिल्का, होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, बरनाला और मोगा में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर है। राज्य से अब तक करीब 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में मदद कैसे की जा सकती है?
आप राहत कोष में दान कर सकते हैं या स्थानीय राहत कार्यों का समर्थन कर सकते हैं।
क्या करीना कपूर खान ने हेल्पलाइन नंबर साझा किए हैं?
हाँ, उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में हेल्पलाइन नंबरों की सूची साझा की है।
बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र कौन सा है?
पंजाब में बाढ़ का सबसे ज्यादा प्रकोप देखने को मिल रहा है।
क्या सोनू सूद ने भी मदद की अपील की है?
जी हाँ, सोनू सूद ने भी बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।
कितने लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं?
अमृतसर में 35 हजार और फिरोजपुर में 24 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले