29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भाजपा सांसद ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की? राहुल-ममता पर भी साधा निशाना!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भाजपा सांसद ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की? राहुल-ममता पर भी साधा निशाना!

सारांश

सूरत के सांसद मुकेश दलाल ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तीखी टिप्पणी की और भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर हमले को लेकर चिंता जताई। जानिए इस राजनीतिक उठापटक के पीछे की सच्चाई।

मुख्य बातें

खगेन मुर्मू पर हमला राजनीतिक तनाव का संकेत है।
सांसद मुकेश दलाल ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला किया।
पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं।
भाजपा और टीएमसी के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की प्रगति पर चर्चा।

सूरत, 7 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक की पिटाई के मामले में सूरत से सांसद मुकेश दलाल ने ममता बनर्जी सरकार को कड़ी फटकार लगाई है।

उन्होंने कहा कि खगेन ने हमेशा पश्चिम बंगाल के मुद्दों को लोकसभा में उठाया है। टीएमसी के गुंडों द्वारा उनकी पिटाई एकदम निंदनीय है। पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।

उन्होंने यह भी कहा कि पड़ोसी देश के लोगों को पश्चिम बंगाल में बसाकर डेमोग्राफी को पूरी तरह से बदल दिया गया है। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि यदि यह घटना गुजरात में होती, तो वह तुरंत वहां आते, लेकिन ममता बनर्जी के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोल सकते। वे ममता बनर्जी से डरते हैं। अगर पश्चिम बंगाल में एनडीए की सरकार आती है, तो उनके 15 वर्षों का रिपोर्ट सामने आ जाएगा कि उन्होंने क्या किया है।

सांसद मुकेश दलाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल पर कहा कि उनके कार्यकाल में देश ने बहुत प्रगति की है। प्रधानमंत्री मोदी की डेडिकेशन, हार्ड वर्किंग, स्किल और कमिटमेंट के कारण आज देश विश्व में चौथे नंबर की इकोनॉमी बन गया है।

यह जानकारी मिली है कि पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में भाजपा के सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार, मालदा उत्तर से सांसद मुर्मू इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हमला तब हुआ जब दोनों जनप्रतिनिधि बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

संपादकीय दृष्टिकोण

वहीं दूसरी ओर यह घटना लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे समय में जब राज्यों में राजनीतिक स्थिरता की आवश्यकता है, यह घटना कई सवाल उठाती है।
RashtraPress
29 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या खगेन मुर्मू के साथ हुआ हमला राजनीतिक है?
जी हां, यह हमला राजनीतिक अस्थिरता का संकेत देता है और टीएमसी और भाजपा के बीच बढ़ती तनातनी को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना पर क्या प्रतिक्रिया दी?
प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जो इस हमले की गंभीरता को दर्शाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 4 सप्ताह पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले