17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ब्रेट ली को ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ब्रेट ली को ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया?

सारांश

ब्रेट ली की क्रिकेट यात्रा अद्वितीय रही है। उनकी तेज गेंदबाजी और अनुशासन ने उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना दिया। उनके योगदान को अब ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल करके मान्यता दी गई है। जानें उनके उल्लेखनीय करियर के बारे में।

मुख्य बातें

ब्रेट ली ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में अद्वितीय योगदान दिया है।
उन्होंने 2003 और 2007 में वनडे विश्व कप जीते।
ली के नाम पर क्रिकेट की दूसरी सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है।
उन्होंने 76 टेस्ट मैचों में 310 विकेट लिए।
ली ने कई टी20 लीग में भी खेला है।

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। ब्रेट ली को ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। अपने करियर में रफ्तार और सटीक लाइन लेंथ के लिए प्रसिद्ध ली को यह सम्मान उनके असाधारण योगदान को दर्शाता है।

ब्रेट ली को शोएब अख्तर के साथ क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज गेंदबाज माना जाता है। ली के नाम पर क्रिकेट इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है। 2003 में ली ने 161.1 किलोमीटर की रफ्तार से श्रीलंका के मार्वन अट्टापट्टू को गेंद फेंकी थी, जिसके परिणामस्वरूप अट्टापट्टू आउट हो गए थे। शोएब अख्तर ने 2003 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बनाया है।

ली 2003 और 2007 में वनडे विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं। 2008 में उन्हें एलन बॉर्डर मेडल मिला, और इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलियन टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर भी चुना गया था। ली ने बिग बैश लीग और आईपीएल सहित कई अन्य टी20 लीग में भी खेला है।

49 वर्ष के ली के करियर पर गौर करें तो 1999 में टेस्ट क्रिकेट से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले इस तेज गेंदबाज ने 2012 तक 76 टेस्ट मैचों की 150 पारियों में 310 विकेट लिए, 221 वनडे की 217 पारियों में 380 विकेट लिए, वहीं 25 टी20 में 28 विकेट उनके नाम हैं।

ली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शेन वॉर्न, ग्लेन मैकग्राथ और मिचेल स्टार्क के बाद ऑस्ट्रेलिया के चौथे सबसे सफल गेंदबाज हैं।

वह निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी थे। टेस्ट में 5 अर्धशतक की मदद से 1,451 और वनडे में 3 अर्धशतक की मदद से 1,176 रन उनके नाम हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ब्रेट ली को कब हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया?
ब्रेट ली को 28 दिसंबर को ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
ब्रेट ली के क्रिकेट करियर की शुरुआत कब हुई?
ब्रेट ली ने 1999 में टेस्ट क्रिकेट से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की।
ब्रेट ली का सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड क्या है?
ब्रेट ली ने 2003 में 161.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले