8 नवंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या छांगुर बाबा केस में ईडी की जांच होगी? आरोपियों से होगी पूछताछ!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या छांगुर बाबा केस में ईडी की जांच होगी? आरोपियों से होगी पूछताछ!

सारांश

छांगुर बाबा धर्मांतरण मामले में ईडी ने जांच शुरू की है। इसमें विदेशी कनेक्शन और मनी ट्रेल की जांच की जाएगी। क्या यह मामला और भी गहरा है? जानें इस रहस्यमय केस के बारे में विस्तार से।

मुख्य बातें

ईडी ने छांगुर बाबा केस में प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की है।
जांच में विदेशी कनेक्शन और मनी ट्रेल की जांच होगी।
लगभग 100 करोड़ रुपये की फंडिंग का पता लगाया जाएगा।
बुलडोजर कार्रवाई से पहले नोटिस भेजा गया था।
ईडी सभी दस्तावेज और केस फाइलें एकत्र कर रही है।

लखनऊ, 9 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। छांगुर बाबा धर्मांतरण मामले में अब ईडी ने प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की है। इस मामले की जांच अब ईडी द्वारा की जाएगी और इसमें शामिल आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। धर्मांतरण के विदेशी कनेक्शन और मनी ट्रेल की भी जांच की जाएगी।

जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा मामले में ईडी की एंट्री हो चुकी है। ईडी ने धर्मांतरण केस में प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की है। ईडी और लखनऊ यूनिट कल शाम धर्मांतरण मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच करेगी। जल्द ही ईडी केस से जुड़े आरोपियों से पूछताछ करेगी।

धर्मांतरण के विदेशी कनेक्शन और मनी ट्रेन की भी जांच की जा रही है। अनुमान है कि लगभग 100 करोड़ रुपये बाबा को फंडिंग के रूप में मिले थे ताकि धर्मांतरण में इन पैसों का उपयोग किया जा सके।

आपको बता दें कि छांगुर बाबा के निवास पर बुलडोजर चला था। यह वही स्थान था जहां पर धर्मांतरण का कार्य होता था। यहां लड़कियों को लाया जाता था और धर्मांतरण की प्रक्रिया पूरी होती थी। बुलडोजर कार्रवाई से पहले नोटिस भेजा गया था।

ईडी अब इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की भी जांच करेगी। छांगुर बाबा की कोठी में 18 कमरे थे और यहां आयातित वस्तुएं पाई गईं। साथ ही विदेशी नस्ल के कुत्ते और घोड़े के लिए अस्तबल भी मिले थे। 15 फीट ऊंची दीवार वाली इस जगह को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था।

उत्तर प्रदेश पुलिस का दावा है कि जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को धर्मांतरण के माध्यम से 100 करोड़ से अधिक की फंडिंग प्राप्त हुई थी और उसके पास कई आलीशान कोठियां थीं, न केवल उत्तर प्रदेश में बल्कि पुणे में भी। अब ईडी ने इस मामले में केस दर्ज किया है।

ईडी ने सभी दस्तावेज और केस फाइलें उत्तर प्रदेश पुलिस से प्राप्त की हैं और अब ईडी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उसके करीबी लोगों से पूछताछ करेगी कि फंडिंग कहां से मिली और इसका उपयोग कहां किया गया।

संपादकीय दृष्टिकोण

ताकि सच्चाई सामने आ सके।
RashtraPress
8 नवंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

छांगुर बाबा कौन हैं?
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा एक धार्मिक व्यक्तित्व हैं, जिन पर धर्मांतरण का आरोप है।
ईडी की जांच कब शुरू हुई?
ईडी ने धर्मांतरण केस में प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज कर जांच शुरू की है।
इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का क्या संबंध है?
ईडी इस बात की जांच कर रही है कि छांगुर बाबा को फंडिंग कहां से प्राप्त हुई और इसका उपयोग कैसे किया गया।
क्या छांगुर बाबा के पास संपत्ति है?
उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार, छांगुर बाबा की कई आलीशान कोठियां हैं।
जांच में क्या-क्या शामिल है?
जांच में विदेशी कनेक्शन, मनी ट्रेल और आरोपियों से पूछताछ शामिल है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले