2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

राधिका सरथकुमार ने सर्जरी के बावजूद 'थाई केलवी' की शूटिंग जारी रखी, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
राधिका सरथकुमार ने सर्जरी के बावजूद 'थाई केलवी' की शूटिंग जारी रखी, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा

सारांश

राधिका सरथकुमार की नई फिल्म 'थाई केलवी' महिला सशक्तीकरण पर आधारित है। सर्जरी के दौरान भी उन्होंने शूटिंग जारी रखी, जिससे उनकी प्रतिबद्धता का पता चलता है। जानिए पूरी कहानी।

मुख्य बातें

महिला सशक्तीकरण: फिल्म का मुख्य विषय राधिका की प्रतिबद्धता: सर्जरी के बावजूद शूटिंग जारी रखना निर्माण: शिवकार्तिकेयन प्रोडक्शंस और पैशन स्टूडियोज द्वारा

मुंबई, २५ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। तमिल सिनेमा की नई ग्रामीण कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'थाई केलवी' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में राधिका सरथकुमार एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, जिसे लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म महिला सशक्तीकरण के विषय पर आधारित है, जिसमें राधिका एक दृढ़ निश्चय वाली महिला का किरदार निभा रही हैं, जो अपने चार बेटों के बीच संपत्ति को लेकर जद्दोजहद में फंस जाती हैं।

फिल्म के निर्देशक शिवकुमार मुरुगेसन हैं। इसे शिवकार्तिकेयन प्रोडक्शंस और पैशन स्टूडियोज मिलकर बना रहे हैं।

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान फिल्म के मुख्य अभिनेता और प्रोड्यूसर शिवकार्तिकेयन ने राधिका की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि केवल राधिका ही 'थाई केलवी' का लीड रोल इतनी बेहतरी से निभा सकती थीं।

उन्होंने कहा, "राधिका मैम इस किरदार को बखूबी निभा सकती थीं। शूटिंग के दौरान उनके घुटनों में तेज दर्द था, जिसके लिए उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी, लेकिन उन्होंने तब भी शूटिंग जारी रखी। हालांकि, बाद में हमने उनसे अनुरोध किया कि वे अपनी सर्जरी पहले करवाएं और फिर आकर बाकी की शूटिंग कर सकती हैं।"

अभिनेता ने आगे कहा कि जब राधिका शूटिंग के लिए वापस आईं, तो उनके साथ काम करने वाले सभी कलाकार बहुत व्यस्त थे, और उन्हें फिर से इकट्ठा करना मुश्किल था।

उन्होंने कहा, "सर्जरी से पहले हमने राधिका मैम से अनुरोध किया कि जिन दृश्यों में वे कलाकारों के साथ बैठी हुई नजर आएंगी, उन्हें पहले ही शूट कर लें और जिन दृश्यों में वह अकेली होंगी, उन्हें बाद में शूट किया जाएगा।"

शिवकार्तिकेयन ने जोर देते हुए कहा कि फिल्म की शूटिंग उसी दिन पूरी कर ली गई थी, जिस दिन फिल्म के निर्देशक ने इसे खत्म करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा, "राधिका के सहयोग के कारण, हम फिल्म की शूटिंग पूरी कास्ट के सहयोग से उसी दिन पूरी कर सके थे, जिस दिन हमारे निर्देशक ने इसे खत्म करने का निर्देश दिया था। यह कम ही देखने को मिलता है।"

फिल्म में राधिका के अलावा, सिंगम पुली, अरुल डॉस, बाला सरवनन, मुनिशकांत, इलावरासु, जॉर्ज मेरीन, मुथुकुमार और रायचल रबेका भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म २७ फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो समाज में एक महत्वपूर्ण संदेश देती है।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिल्म 'थाई केलवी' का विषय क्या है?
'थाई केलवी' महिला सशक्तीकरण पर आधारित एक ग्रामीण कॉमेडी ड्रामा है।
राधिका सरथकुमार ने शूटिंग के दौरान क्या चुनौती का सामना किया?
शूटिंग के दौरान राधिका को घुटनों में दर्द था, जिसके लिए उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी।
फिल्म कब रिलीज होगी?
यह फिल्म २७ फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 12 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले