30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

चतरा में मादक पदार्थों की तस्करी: डेढ़ करोड़ का अफीम बरामद!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
चतरा में मादक पदार्थों की तस्करी: डेढ़ करोड़ का अफीम बरामद!

सारांश

झारखंड के चतरा जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का अफीम और अन्य नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई तस्करों के खिलाफ सख्ती का संकेत है।

मुख्य बातें

चतरा में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की।
डेढ़ करोड़ का अफीम जब्त।
तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का आश्वासन।
सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता।
पुलिस की सक्रियता से नशे के कारोबार में कमी की उम्मीद।

चतरा, 14 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के चतरा जिले की पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार दूसरे दिन महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने लावालौंग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अफीम, डोडा और पोस्ता दाना जब्त किया है। जब्त की गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है।

इससे पहले, सोमवार को कुंदा थाना क्षेत्र से करीब 50 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए थे। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने समाहरणालय स्थित कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के रिमी पंचायत स्थित खाखर गांव में कुछ लोग अपने घरों में अवैध नशीले पदार्थों का भंडारण कर बाहरी तस्करों को बेचने की तैयारी कर रहे हैं।

सूचना की पुष्टि के बाद, सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने अमारिक गंझू, मनोज गंझू, सरजू गंझू, मदन गंझू, विनोद गंझू और पिंटू गंझू के घरों पर छापा मारकर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया।

इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ लावालौंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। छापेमारी दल में एसडीपीओ के साथ एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी, लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआई विधायक प्रसाद यादव और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

सोमवार को कुंदा थाना क्षेत्र के बटुकुईया गांव में भी पुलिस ने दबिश दी, जहां ज्ञानी गंझू के घर से लगभग 840 ग्राम अवैध अफीम, 3 क्विंटल 15 किलो डोडा और 35 किलो पोस्ता दाना बरामद किया गया। यहां से जब्त किए गए नशीले पदार्थों और अफीम उत्पादन में प्रयुक्त उपकरणों जैसे मोटर पंप, पाइप और कीटनाशक स्प्रे मशीन की कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के छापेमारी अभियानों में सिमरिया एसडीपीओ के साथ एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी, लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

झारखंड के चतरा में मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित कार्रवाई कब हुई?
यह कार्रवाई 14 अप्रैल को हुई, जिसमें लावालौंग थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई।
पुलिस ने कितनी मात्रा में अफीम जब्त की?
पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का अफीम और अन्य मादक पदार्थ जब्त किया।
इस कार्रवाई में कौन-कौन शामिल थे?
इस कार्रवाई में एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल, एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
क्या आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है?
हां, सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इस कार्रवाई का महत्व क्या है?
यह कार्रवाई अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्त नीति को दर्शाती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले